आप-भाजपा निष्पक्ष चुनाव के पक्ष में नहीं : अभय दुबे

नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। नई दिल्ली सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा पर आप के राज्यसभा सांसद ने खुलेआम पैसे बांटने का आरोप लगाया है। इस पर कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा कि आप और भाजपा दोनों ही निष्पक्ष चुनाव के पक्ष में नहीं हैं।अभय दुबे ने कहा, भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ही संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं। इससे गंभीर सवाल उठता है कि क्या चुनाव आयोग की चुप्पी से चुनावों की निष्पक्षता पर संदेह पैदा होता है। सभी दलों को इस मुद्दे को खुलकर उठाना चाहिए। दोनों राजनीतिक दल निष्पक्ष चुनाव के पक्ष में नहीं हैं।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 फरवरी को महाकुंभ में स्नान पर उन्होंने कहा कि हमारे संविधान ने धर्म को मानने की आजादी सभी को दी है। सवाल यह खड़ा होता है कि आज धर्म के नाम पर वोट को टारगेट किया जा रहा है। पीएम मोदी का उद्देश्य दिल्ली में वोट हासिल करना है।

भाजपा के इस आरोप पर कि केजरीवाल के खालिस्तानी कनेक्शन हैं, कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा अपने गृह मंत्री पर सवाल खड़े कर रही है। वह सिर्फ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ही नहीं अपने गृह मंत्री के बारे में भी कह रही है। भाजपा कह रही है कि उनके पास सबूत हैं तो पेश करना चाहिए और गृह मंत्रालय को संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ आप और विपक्षी भाजपा के बीच जमकर जुबानी तीर चल रहे हैं। एक तरफ केजरीवाल रोजाना नई-नई घोषणाएं कर वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं भाजपा संकल्प पत्र के माध्यम से जीत का दावा कर रही है। आगामी 5 फरवरी को दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है और 8 फरवरी को परिणाम घोषित किया जाएगा।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति