प्रदेश में मेधावी छात्रों को मिलेगी स्कूटी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने से की शुरुआत

खरगोन

नेता प्रतिपक्ष और गंधवानी विधायक उमंग सिंगार(Umang Singhar) ने अपने जन्मदिन पर क्षेत्र की एक मेधावी छात्रा को स्कूटी भेंट की। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार ने प्रतिभाशाली छात्रों को लैपटॉप और स्कूटी देने की योजना शुरू की, लेकिन सरकार योजना भूल गई। अब कांग्रेस के विधायकों ने तय किया है कि अपने-अपने क्षेत्र के प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स को सांकेतिक रूप से एक-एक स्कूटी देंगे ताकि सरकार नींद से जागे।

 सिंघार ने कहा, खरगोन की एक छात्रा ने महेश्वर में कांग्रेस के कार्यक्रम में पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और उनको आवेदन सौंपकर स्कूटी(Free Scooty in MP) नहीं मिलने की बात कही थी। इसके बाद कांग्रेस ने छात्र हित में यह निर्णय लिया है।

200 से अधिक विद्यार्थी इंतजार में
सरकार ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूटी(Free Scooty in MP) और लैपटॉप देने की घोषणा की थी। इस योजना के तहत वर्ष 2022-23 के टॉपर 215 विद्यार्थियों को स्कूटी दी गई थी, लेकिन वर्ष 2023-24 के लगभग 200 विद्यार्थी इंतजार में हैं। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि कांग्रेस इस पहल के साथ सरकार को उनकी योजनाएं याद दिलाएगी, ताकि छात्रों को इसका उचित लाभ मिल सके।
ये भी पढें – मध्यप्रदेश की बेटियों ने सफलता की भरी उड़ान, बढ़ाया प्रदेश का मान

    बालिका स्कूटी और लैपटॉप योजना जैसी महत्वपूर्ण योजना से वंचित मेधावी छात्रा सलोनी से मुलाकात हुई। सलोनी ने बताया कि उसे अबतक योजना का कोई लाभ नहीं मिला है। दरअसल ऐसा सिर्फ सलोनी के साथ ही नहीं हुआ बल्कि प्रदेश के कई छात्र – छात्राओं को अभी तक इस योजना का लाभ नहीं मिला है।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति