सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए मोईद खान का नाम लेकर योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला

लखनऊ
अधिसूचना जारी होने के बाद मिल्कीपुर में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा हुई। सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा के लोग माफिया को बढ़ावा देते हैं। हम राम की परंपरा में विश्वास करने वाले लोग हैं। अयोध्या में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि माफिया के लिए सपा नेता आंसू बहते हैं। उन्होंने अयोध्या में 12 वर्षीय लड़की से गैंगरेप के आरोपी मोईद खान का नाम लेकर अखिलेश पर जमकर हमला किया। कहाकि दुष्कर्म की घटनाओं में सपा सुप्रीमो डीएनए की मांग करते हैं जबकि बिटिया का बयान ही काफी है। उन्होंने कहा कि देख सपाई बिटिया घबराई ।

उन्होंने कहा कि महाकुंभ का एक ही संदेश है अखंड रहेगा देश। उन्होंने परिवार वाद को लेकर सपा पर हमला बोला। कहा कि जातिवाद, परिवारवाद विकास में बाधा है। विपक्ष को सिर्फ अपने परिवार की चिंता है। सपा महाकुंभ का विरोध कर रही है। अखिलेश महाकुंभ का दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कारसेवकों के खून से सपा के हाथ सने हैं। उन्होंने कहा कि यह वही सपा है जिसने राम मंदिर का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार मिल्कीपुर विधानसभा के हैरिंग्टन गंज का भी नाम बदलेगी।

प्रयागराज महाकुंभ में अब तक 10 करोड़ ने स्नान किया। महाकुंभ नगर में 40 दिन में 45 करोड़ आएंगे। इससे अधिक आबादी दुनिया के सिर्फ दो देशों के पास है। भारत और चीन के अलावा किसी भी देश की आबादी भी इतनी नहीं जितने यहां पर लोग स्नान कर लेंगे। सीएम योगी ने बोला की दुनिया में सनातन का परचम लहरा रहा है।महाकुंभ से एकता का संदेश है। हम उत्तर प्रदेश वासी सौभाग्यशाली हैं ऐसे ही नहीं हमारे ग्रंथो में लिखा है भारत में जन्म होना दुर्लभ है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी के विज़न में आगे बढ़ रहे हैं। प्रयागराज में भव्य कुंभ का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि आपका उत्साह देखकर उमंग देखकर प्रयागराज का याद आ रहा है। हम कल ही प्रयागराज थे। संगम के तट पर हम लोग डुबकी लगाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को हैरिंग्टनगंज के पलिया चौराहे पर होने वाली जनसभा स्थल पर सुबह पहुंचे। उन्होंने जनसभा में कहा कि समाजवादी पार्टी भीमराव अंबेडकर का अपमान कर रही है। महर्षि वाल्मीकि के नाम से एयरपोर्ट का विरोध कर रही है। समाजवादी पार्टी के समय में देखा होगा आज कानून का राज है। अयोध्या देश में अलग पहचान बनी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति