छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में पारा 4 डिग्री गिरने की संभावना

रायपुर

छत्तीसगढ़ में आज से एक बार फिर ठंड बढ़ने वाली है. मौसम विभाग ने प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने और अगले तीन दिनों में तापमान में 4 डिग्री गिरावट की संभावना जताई है. गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रायपुर का रहा. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री जीपीएम में दर्ज किया गया.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. प्रदेश में 24 जनवरी से उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आगमन प्रारंभ होने की सम्भावना है, जिसके कारण मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी.

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के उत्तर और मध्य में 26 जनवरी तक और बस्तर संभाग के जिलों में 27 जनवरी तक तापमान में गिरावट होने की संभावना है. इस अवधि में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है.

प्रदेश में रायपुर सबसे ज्यादा गर्म
गुरुवार को रायपुर में सबसे अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री पारा रहा. यह सामान्य से 5.4 डिग्री ज्यादा है. रात का तापमान 16.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक था. मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में आज दिन का पारा 32 डिग्री और रात का पारा 17 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति