मेरठ में 50 हजार का इनामी बदमाश नईम ढेर, पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया

मेरठ

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की मेरठ पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश नईम को एनकाउंटर में मार गिराया. नईम ने अपने सौतेले भाई के पूरे परिवार के 5 सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी थी. इस दर्दनाक वारदात में दंपति, उनकी एक साल की बेटी सहित तीन बच्चियां शामिल थीं. हत्या के बाद नईम घर में ताला लगाकर फरार हो गया था.

यह खौफनाक घटना 9 जनवरी को सामने आई थी, जब पुलिस को हत्या की सूचना मिली. जांच में पता चला कि नईम ने पूरी साजिश रचकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया था. फरार होने के बाद वह बार-बार भेष बदलकर महाराष्ट्र और दिल्ली सहित कई जगहों पर छुपता रहा. उस पर इन राज्यों में भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे.

पुलिस ने नईम को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर कैंपेन चलाया. लगातार छानबीन और दबिश के बाद मेरठ पुलिस ने उसे घेर लिया और नईम एनकाउंटर में मारा गया.

नईम के खिलाफ हत्या, धोखाधड़ी और कई अन्य गंभीर मामलों में केस दर्ज थे.

क्या है पूरा मामला?

पिछले दिनों यूपी के मेरठ में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया था. लिसाड़ी गेट इलाके के सोहेल गार्डन में एक घर से पति, पत्नी और उनकी तीन बेटियों का शव मिला. मृतकों में पति मोइन, पत्नी असमा और उनकी तीन बेटियां अफ़्सा (8), अजीजा (4) और अदीबा (1) शामिल थीं. जानकारी के अनुसार, मोइन मिस्त्री का काम करता था. पड़ोसियों ने बताया कि घर के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था और अंदर से किसी तरह की हलचल नहीं हो रही थी.

शक होने पर जब पुलिस को सूचना दी गई तो दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया. पुलिस को मोइन और असमा के शव जमीन पर पड़े मिले, जबकि तीनों बच्चियों के शव बेड बॉक्स से बरामद हुए थे. पुलिस को एक साल की बच्ची की लाश बोरी में मिली थी, उसकी भी हत्या करके लाश बॉक्स में छिपाई गई थी.

अभियुक्त नईम उर्फ जमील का आपराधिक इतिहास

    372/1999 धारा 457, 380 IPC थाना, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, जिला साउथ, दिल्ली
    373/1999 धारा 379, IPC थाना, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, जिला साउथ, दिल्ली
    419/1999 धारा 380, IPC थाना न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, जिला साउथ, दिल्ली
    216/2000 धारा 302, 201 IPC थाना खजूरी खास, जिला नार्थ ईस्ट, दिल्ली
    23/25 धारा 103(1) बीएनएस थाना, लिसाडी गेट जनपद मेरठ
    39/2006 धारा 302 IPC थाना मुंब्रा, महाराष्ट्र

दिल्ली और ठाणे के हत्या के मामलो में आरोपी नईम अपराधी फरार चल रहा था.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति