छत्तीसगढ़-रात का पारा चार डिग्री गिर फिर लौटेगी सर्दी

रायपुर।

छत्तीसगढ़ में लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव से ठंड कम हो गई। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की वजह से दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के बाद ठंडी और शुष्क हवाओं के आने की संभावना है। जिससे न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट आ सकती है। इससे ठंड लौट सकती है। वहीं आज शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट होने वाली है। इसके बाद रात के पारा में आगामी चार दिनों तक कोई विशेष बदलाव नहीं होगी। इस बीच रात के समय हल्की ठंड बढ़ सकती है। दूसरी ओर सरगुजा संभाग में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर ‎जारी है। यहां दिन और रात दोनों में तापमान में बढ़ोतरी हुई और ठंड‎ कम हो गई थी। हालांकि की आगामी तीन दिनों में सरगुजा संभाग में ठंड बढ़ सकती है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है। प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इससे न्यूनतम तापमान भी लगातार ऊपर नीचे हो रहा है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव हो रहा है। रात का पारा गिरने से एक बार फिर ठंड का अहसास होने लगेगी।   प्रदेश में एक बार फिर न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। इससे एक बार रात में ठंड बढ़ सकती है। वहीं अधिकतम तापमान बढ़ने से दिन में हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। अब रात के समय में ज्यादा ठंड नहीं है। आगामी कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। प्रदेश में अब उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आगमन होने की संभावना है। इससे मौसम शुष्क रहेगा। आज राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों गुरुवार को प्रदेश में सबसे गर्म दुर्ग रहा है। यहां अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। साथ ही अब अधिकतम तापमान कई जिलों में सामान्य से पांच डिग्री तक ज्यादा रहा है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति