बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर भीषण हादसा, कंटेनर से टकराई कार, पांच युवकों की मौत, एक घायल

शाहजहांपुर

शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र में बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे कहे जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 730 सी पर फिर एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें पांच युवकों की मौत हो गई। एक युवक घायल है। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मौके पर इनकी हुई मौत
शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे अल्हागंज थाना क्षेत्र के कटियूली गांव के निकट ढाबा के पास हादसा हुआ। इसमें अल्हागंज की तरफ से जा रहे कंटेनर से जलालाबाद की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार टकरा गई। इससे दहेना गांव निवासी राहुल (25) पुत्र सतपाल, विनय शर्मा (27) पुत्र दिनेश, आकाश (22) पुत्र भंवरपाल एवं गोपाल (24) पुत्र राघवेंद्र निवासी गोरा की मौके पर ही मौत हो गई।

गोरा निवासी 35 वर्षीय मोहहित पुत्र उदयपाल और 35 वर्षीय रजत पुत्र गुड्डू निवासी ठिगरी गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी जलालाबाद में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से दोनों को बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली में मोहित ने भी दम तोड़ दिया। रजत की हालत गंभीर बताई गई है।

शादी से लौट रहे थे युवक
बताते हैं कि स्विफ्ट कार सवार युवक कटियूली में एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी ढाबा के पास पहुंचते ही यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति