राजस्थान-सांभर महोत्सव 2025 में रोमांचकारी साहसिक गतिविधियों का प्रदर्शन

जयपुर।

राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का उत्सव, "सांभर महोत्सव 2025" का शुक्रवार को आगाज़ हुआ। रोमांचकारी साहसिक गतिविधियों से लेकर जीवंत प्रदर्शन तक, सांभर महोत्सव का पहला दिन अद्भुत और शानदार रहा। मनमोहक लोक प्रदर्शन से लेकर परंपरा के जीवंत उत्सव तक, यह उत्सव की एक अविस्मरणीय शुरुआत हुई।

पूर्व विधायक फुलेरा विधानसभा श्री निर्मल कुमावत और अतिरिक्त निदेशक पर्यटन श्री राकेश शर्मा ने गुब्बारे उड़ाकर "सांभर महोत्सव 2025" का विधिवत शुभारम्भ किया।  संध्या के समय देवयानी तीर्थ सरोवर पर दीपोत्सव और महाआरती की गई। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के अनुसार सांभर महोत्सव राजस्थान की कला, संस्कृति और प्राकृतिक धरोहर को वैश्विक मंच पर लाने का एक अद्वितीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि सांभर महोत्सव आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख आकर्षण बनेगा इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक श्री उपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि "सांभर महोत्सव 2025" शुक्रवार से 28 जनवरी तक सैलानियों और स्थानीय लोगों को सांस्कृतिक, धार्मिक और रोमांचक अनुभवों से रूबरू कराएगा। उपनिदेशक श्री शेखावत ने बताया कि सांभर की साल्ट लेक अब प्री-वेडिंग शूट और एस्ट्रो टूरिज्म के लिए भी लोकप्रिय हो रही है। झपोक, सांभर सॉल्ट कैंपस, देवयानी तीर्थ सरोवर और मेला ग्राउंड पर इस महोत्सव के दौरान कई आयोजन होंगे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति