उत्तर प्रदेश एटीएस ने सुल्तानपुर में छिपकर रह रहे एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया

सुल्तानपुर
 गणतंत्र दिवस से ठीक पहले उत्तर प्रदेश एटीएस ने सुल्तानपुर में छिपकर रह रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मान है, जो मूल रूप से पंजाब के अर्नीवाला शेख सुभान का निवासी है। मान ने अपना हुलिया बदलकर सुल्तानपुर के तौकलपुर नगरा कादीपुर इलाके में फर्जी दस्तावेजों के सहारे पहचान छुपा रखी थी। खालिस्तानी ग्रुप की ओर से महाकुंभ में खलल डालने की धमकी के बाद यूपी एटीएस ने संदिग्धों पर नजरें तेज कर दी हैं।

एडीजी यूपी एटीएस नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि महाकुंभ को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए एटीएस ने राज्यभर में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी है। इस क्रम में खुफिया जानकारी के आधार पर सुल्तानपुर में छापा मारा गया। इस दौरान मान को गिरफ्तार किया गया है। इस पूरे मामले में मान से पूछताछ चल रही है।

फर्जी दस्तावेजों से छुपाई पहचान

अयोध्या यूनिट को सूचना मिली थी कि पंजाब का निवासी एक व्यक्ति सुल्तानपुर में फर्जी पहचान के साथ रह रहा है। जांच में पता चला कि वह फजिलका जिले का निवासी है और उसने सुल्तानपुर में किराए के मकान में रहने के लिए फर्जी आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार कराए थे।

बैंक खातों की जांच में सामने आया कि उसने सुल्तानपुर के पते पर मई 2024 में पासपोर्ट के लिए भी आवेदन किया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह फर्जी दस्तावेजों के सहारे विदेश जाना चाहता था।

गणतंत्र दिवस पर कड़ी सुरक्षा के निर्देश

गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने सभी जिलों की पुलिस, रेलवे पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रमुख बाजारों, इमारतों और चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए। डीजीपी ने यह भी कहा कि सभी एंट्री प्वाइंट्स पर कड़ी निगरानी रखी जाए और सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए।

गणतंत्र दिवस के दौरान सुरक्षा को लेकर तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी, झांकी जैसे आयोजनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आयोजकों से पहले ही बातचीत कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति