पोलैंड की पॉलिना निमाड़ी का खाना खाकर सारंग को दिल दे बैठी, दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी

खंडवा

खंडवा से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है. जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. यह प्रेम कहानी बॉलीवुड फिल्म द लंच बॉक्स की तरह है, जो पेट के रास्ते दिल तक पहुंची. दरअसल खंडवा जिले के सारंग शुक्ला और पोलैंड की पॉलिना स्कॉटलैंड की एक यूनिवर्सिटी में साथ पढ़ाई कर रहे थे. दोनों एक ही लेन में रहते थे और एक ही बस से सफर करते थे. धीरे-धीरे दोस्ती हुई और यह प्यार में बदल गई.

सारंग शुक्ला को खाना बनाने का बहुत शौक था. जब वह अपने निमाड़ी व्यंजन दोस्तों को परोसते थे, तो पॉलिना को उनका खाना बेहद पसंद आता था. पॉलिना ने बताया कि भारतीय खाने के मसालों का स्वाद मुझे बहुत पसंद है और सारंग खुद बहुत अच्छा खाना बनाते हैं.

फिल्म द लंच बॉक्स की तरह अनोखी प्रेम कहानी

कोविड के दौरान अकेलेपन ने उनके रिश्ते को और मजबूत किया. दोनों ने परिवार को अपने प्यार के बारे में बताया, जिसे सहर्ष स्वीकृति मिली. 24 नवंबर 2024 को दोनों ने स्कॉटलैंड के चर्च में शादी की. इसके बाद वो खंडवा आए और निमाड़ी रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए.

पोलैंड की पॉलिना ने भारतीय युवक से की शादी

शादी में पॉलिना ने भारतीय परंपराओं का पालन करते हुए साड़ी पहनी और मेहंदी लगाई. अग्नि के सात फेरे लेकर हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी हुई. पॉलिना ने कहा कि भारतीय शादियां बेहद भव्य और सुंदर होती हैं. मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं प्रिंसेस हूं. खंडवा की यह अनूठी शादी अब चर्चा का विषय बन गई है, जो निमाड़ी स्वाद और प्यार की गहराई को दर्शाती है. पोलैंड की दुल्हन को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति