गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 15 अधिकारी पुलिस पदक से होंगे सम्मानित, 6 लोगों को मिलेगा प्रशस्ति-पत्र

जयपुर।

गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर उदयपुर के  महाराणा भूपाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में 2 पुलिस अधिकारियों को राष्टपति पुलिस पदक तथा 12 को योग्यता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इससे पूर्व 25 जनवरी को उदयपुर में ही सहेलियों की बाडी में आयोजित होने वाले एट होम कार्यक्रम में पंद्रह कार्मिक पुलिस पदक, छह कार्मिक प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित होगे।

उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड) एवं साइबर क्राइम, हाल कार्मिक, श्री सचिन मित्तल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, इंटेलीजेंस, हाल निदेशक आरपीए, श्री एस. सेंगाथिर को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा।

योग्यता प्रमाण-पत्र से सम्मानित होने वाले अधिकारी-
सलूम्बर जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू, आयोजना (आयोजना-वित्त) विभाग की संयुक्त सचिव श्री डॉ. मंजू विजय, उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक श्री राजेन्द्र सिंह, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर के सहायक आचार्य, डॉ. सुरेश कुमार झीरवाल, राजीविका, ग्रामीण विकास विभाग के परियोजना निदेशक (प्रशासन) श्री अजय कुमार आर्य, निदेशालय, आर्थिक एवं सांख्यिकी के उप निदेशक  श्री राजीव कुमार श्रीवास्तव, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के अनुभागाधिकारी श्री अवधेश कुमार गुप्ता, कार्मिक विभाग के अनुभागाधिकारी श्री जोगेन्द्र सिंह, निदेशालय, आयुर्वेद विभाग के संस्थापन अधिकारी श्री महेश कुमार शर्मा, कार्मिक विभाग के सहायक अनुभागाधिकारी श्री संजय शुक्ला, तीसरी आरएसी बटालियन के सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री सुशील कुमार मीणा और दांतारामगढ उपखंड कार्यालय के वरिष्ठ सहायक  श्री अशोक कुमार स्वामी राज्य स्तरीय समारोह में योग्यता प्रमाण-पत्र से सम्मानित किये जायेंगे।

एट होम कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले अधिकारी-
श्री कान सिंह भाटी, तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बांसवाड़ा,  (हाल सेवानिवृत) श्री वेदप्रकाश पुलिस उपाधीक्षक, श्री मांगी लाल रातीड़, आरपीएस वृताधिकारी, श्री अनिल कुमार रेवड़िया, पुलिस निरीक्षक श्री गुरजिन्द्र सिंह, पुलिस निरीक्षक, श्री गोपाल लाल जांगिड़, उप निरीक्षक, श्री सुरेंद्र सिंह शेखावत, उप निरीक्षक (मुख्यमंत्री सुरक्षा) श्री हवा सिंह, प्लाटून कमांडर आरएसी पांचवी बटालीयन, श्री कल्याण सहाय शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक, श्री राम प्रसाद शर्मा, उपनिरीक्षक श्री बाबूलाल जाट, सहायक उपनिरीक्षक, श्री पप्पू कुमावत सहायक उपनिरीक्षक, श्री नरेन्द्र कुमार, श्री छगनाराम, श्री रामदेव (कॉस्टेबल) पुलिस पदक से सम्मानित होंगे। इनके साथ ही डॉ. मनीषा सिंह, श्री धमेन्द्र विश्नोई, श्री मिथलेश श्रीवास्तव, सुश्री सुनिता मीणा, श्री संस्कार सारस्वत, श्री फकीरा खान को भी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति