जगदलपुर में निगम में 20 हजार के सिक्के इकट्ठे कर नामांकन फार्म लेने पहुंचा प्रत्याशी

जगदलपुर

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान होने हैं. 21 जनवरी से महापौर और पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसी बीच जगदलपुर निगम में एक चौंका देने वाली घटना हुई. यहां महापौर पद के लिए नामांकन फार्म भरने पहुंचे एक निर्दलीय प्रत्याशी रोहित सिंह आर्य ने 1 रुपए के 20 हजार सिक्के देकर फार्म की फीस जमा की, जिसे गिनते-गिनते सबके पसीने छूट गए. रोहित आर्य ने एक-एक हजार के 20 सिक्कों से भरे पैकेट में नामांकन फार्म की फीस जमा की है, जिसे गिनने में चुनाव कर्मचारियों को 5 से 6 घंटे लग गए.

निर्दलीय प्रत्याशी से जब यह पूछा गया कि वे फार्म की फीस सिक्कों से क्यों चुकाना चाहते हैं, तो उनका जवाब और भी चौंका देने वाला था. उन्होंने कहा कि वे एक पब्लिक वॉयस नामक सामाजिक ग्रुप से जुड़े हुए हैं. इस ग्रुप ने शहर में ‘1 रुपए- 1 वोट’ के नाम से मुहिम चलाई थी, जिसमें 20 हजार सिक्के इकट्ठा हुए हैं. उन्होंने आगे कहा कि हम 1 रुपए के रूप में दिए गए जनता के आशीर्वाद को बदलना नहीं चाहते थे, इस लिए उन्हीं सिक्कों को नामांकन फॉम खरीदने के लिए लेकर आए हैं.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति