तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारने के बाद करीब 2 किलोमीटर तक घसीटते हुए शहर के बीचों-बीच दौड़ाया

झांसी
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नवाबाद थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारने के बाद करीब 2 किलोमीटर तक घसीटते हुए शहर के बीचों-बीच दौड़ाया। बाइक पर सवार बुआ, भतीजा और एक चार साल का बच्चा बाल-बाल बच गए। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

जानें कैसे हुआ हादसा
झांसी के डडियापुरा निवासी रोहित साहू ने बताया कि शुक्रवार को उनके घर धार्मिक कार्यक्रम था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद उनका छोटा भाई सोहित साहू अपनी बुआ शीला और उनके चार साल के नाती को बस स्टैंड छोड़ने बाइक से जा रहा था। रात करीब 9:30 बजे मंडी तिराहे पर रोड क्रॉस करने के लिए सोहित ने बाइक रोकी, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बुआ और बच्चा सड़क किनारे गिर गए। जबकि सोहित थोड़ी दूर जाकर गिरा। इस दौरान बाइक ट्रक के नीचे फंस गई। हादसे में तीनों को चोटें आईं, लेकिन उनकी जान बच गई। ट्रक बाइक को गसीटते हुए ले गया।

ट्रक को ड्राइवर ने दौड़ाया
ट्रक के नीचे फंसी बाइक को देख ड्राइवर ने ट्रक रोकने की बजाय रफ्तार बढ़ा दी। बाइक घसीटने से चिंगारी उठने लगी, जिससे लोग दहशत में आ गए। कई बाइक सवारों ने ट्रक का पीछा किया और उसे रुकने के लिए कहते रहे, लेकिन ड्राइवर ट्रक को 80 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार से भगाता रहा। पीछा कर रहे लोगों ने मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर एक पर आगे चल रही एक बस को रुकवाकर ट्रक का रास्ता रोक दिया। जब ट्रक के आगे निकलने की जगह नहीं बची, तब ड्राइवर ने मजबूरन ट्रक रोका। बस फिर क्या था भीड़ ने ट्रक ड्राइवर की पिटाई कर दी किसी प्रकार पुलिस ने मामला संभाला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को लोगों के गुस्से से बचाया और उसे हिरासत में ले लिया। ट्रक के नीचे फंसी बाइक को निकालकर मंडी चौकी भेजा गया।

कड़ी कार्रवाई की मांग
पुलिस ने ट्रक और बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने चौकी में तहरीर देकर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति