तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने केंद्र से राज्य को पीएमएवाई 2.0 के तहत 20 लाख मकान मंजूर करने की अपील की

हैदराबाद
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने केंद्र से राज्य को प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) 2.0 के तहत 20 लाख मकान मंजूर करने तथा प्रस्तावित मेट्रो रेल कॉरिडोर समेत अन्य परियोजनाओं के लिए धनराशि देने की अपील की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से शुक्रवार रात जारी की गयी विज्ञप्ति के अनुसार रेड्डी ने केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से तेलंगाना में आदिवासी किसानों के लिए सिंचाई के वास्ते निरंतर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ‘प्रधानमंत्री कुसुम’ के तहत एक लाख सौर पंप आवंटित करने की अपील की।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने केंद्रीय मंत्री से तेलंगाना के लिए 20 लाख घरों को मंजूरी देने की अपील की है। तेलंगाना पीएमएवाई 2.0 में शामिल होने वाला पहला राज्य है और उसने घरों के निर्माण के लिए व्यापक आंकड़े और पूरी योजना बना रखी है।’’ रेड्डी ने कहा कि मेट्रो रेल के (छह परिकल्पित में से) पहले पांच कॉरिडोर (76.4 किलोमीटर) के लिए डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) पहले ही केंद्र को सौंप दी गई है ।

उन्होंने कहा कि उन्होंने खट्टर से उन्हें मंजूरी देने और केंद्र और राज्य सरकारों के बीच संयुक्त उद्यम (जेवी) के तहत 24,269 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित करने का अनुरोध किया है। खट्टर ने राज्य के लिए 1.78 लाख करोड़ रुपये का निवेश हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की। खट्टर शुक्रवार रात हैदराबाद में थे और उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति