सड़क सुरक्षा अभियान का हिस्सा बनेंगे पंकज त्रिपाठी, नितिन गडकरी -बिग बी संग लोगों को करेंगे जागरूक

मुंबई,

अभिनेता पंकज त्रिपाठी सड़क सुरक्षा अभियान का हिस्सा बन जनता को जागरूक करते नजर आएंगे। अभिनेता ने कहा कि वह एक बार फिर अमिताभ बच्चन और भारत के केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ अभियान का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

जागरूकता पहल को लेकर अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने कहा, "अमिताभ बच्चन और नितिन गडकरी और सड़क सुरक्षा अभियान की पूरी टीम के साथ एक बार फिर हाथ मिलाना सम्मान की बात है।"

उन्होंने आगे कहा, "सड़क सुरक्षा ऐसा मुद्दा है जो हम सभी को सोचने के लिए मजबूर करता है और मुझे इस पहल का हिस्सा बनने पर गर्व है, जिसका उद्देश्य बड़ों के साथ ही बच्चों के जीवन को सुरक्षा प्रदान करना है।”

अभिनेता ने कहा, "हमें याद रखना चाहिए कि देखभाल से ही सुरक्षा होती है और दूसरों की भलाई और सड़क सुरक्षा को लेकर हमारी जिम्मेदारी स्वस्थ समाज की ओर बढ़ा एक कदम है।"

पंकज ने कहा कि इस साल युवा पीढ़ी को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में शिक्षित करने पर फोकस रहेगा।

उन्होंने कहा, “मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे परिवर्तन को अपनाएं जिनकी हमें आवश्यकता है, क्योंकि हमारे देश का भविष्य हमारे बच्चों की सुरक्षा पर निर्भर करता है। स्कूलों में सुरक्षा उपायों की शुरुआत, गुड सेमेरिटन लॉ और इमरजेंसी कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कदम हैं, जो हम दुर्घटनाओं को कम करने और जीवन बचाने के लिए उठा सकते हैं।"

केंद्रीय सड़क सुरक्षा और राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और नागरिकों को सड़क पर सुरक्षित रहने के लिए प्रोत्साहित करना है।

सड़क सुरक्षा अभियान यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा उपायों और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के महत्व के बारे में जनता को शिक्षित करने के प्रयासों में सबसे आगे रहा है। इस अभियान के पहले सीजन का नेतृत्व अमिताभ बच्चन ने किया था।

पिछले दो वर्षों में सद्गुरु, प्रसून जोशी, शंकर महादेवन, सुधा मूर्ति, आर. माधवन समेत अन्य हस्तियां इस अभियान में भाग ले चुकी हैं।

इस साल पंकज की भागीदारी का यह दूसरा साल है। अभियान के तीसरे सीजन का नजरिया विस्तृत है, जिसमें बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में शिक्षित करने पर विशेष ध्यान दिया गया है, अभियान का थीम ‘परवाह करेंगे, सुरक्षित करेंगे’ है।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति