जयपुर में होगा 25वां आईफा अवॉर्ड्स, शाहरुख खान और कार्तिक आर्यन करेंगे होस्ट

मुंबई,

राजस्थान की राजधानी जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आइफा) का 25 वां संस्करण आयोजित किया जायेगा। आइफा अवॉर्ड्स का सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन जयपुर में 08-09 मार्च को आयोजित होगा। इस आयोजन की शुरूआत आठ मार्च को सोभा रियल्टी आइफा डिजिटल अवार्ड्स के साथ होगी। आइफा का ग्रैंड फिनाले नौ मार्च को होगा, जिसमें सिनेमा के सितारों को सम्मानित किया जाएगा और वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा के प्रभाव का जश्न मनाया जाएगा। शाहरुख खान और कार्तिक आर्यन आइफा अवॉर्ड्स को होस्ट करेंगे।

शाहरुख खान ने कहा, आइफा मेरी सबसे खूबसूरत यादों का हिस्सा है। लंदन में हुए पहले आयोजन से लेकर आज तक, यह भारतीय सिनेमा की वैश्विक पहचान को बढ़ावा देने वाला एक विशेष मंच है। आइफा केवल एक अवॉर्ड शो नहीं है, बल्कि यह हमारी कला, संस्कृति और कहानियों को दुनियाभर में ले जाने की विरासत है। जयपुर, राजस्थान की समृद्ध परंपरा और रंगीन संस्कृति के बीच, यह आयोजन बेहद खास होगा। मैं इस जादुई सफर में अपने प्रशंसकों और दोस्तों के साथ नई यादें बनाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

कार्तिक आर्यन ने कहा कि मैं जयपुर, राजस्थान के जीवंत हृदय में भारतीय सिनेमा की वैश्विक सफलता का जश्न मनाने के लिए रोमांचित हूं, क्योंकि मुझे इस मार्च में आइफा की ऐतिहासिक 25वीं वर्षगांठ समारोह की मेज़बानी करने का सम्मान मिला है। जिसका मुझे बेसब्री से इंतज़ार था और यह 2025 की शुरुआत करने का सबसे सही तरीका है।

गौरतलब है कि पिछले साल आइफा अवॉर्ड्स अबू धाबी में आयोजित हुआ था,जहां शाहरुख खान ने करण जौहर के साथ मेजबानी की थी। इस साल जयपुर का यह आयोजन भारतीय सिनेमा के 25 साल के इस यादगार सफर को और भव्यता प्रदान करेगा।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति