प्रमुख अभियंता कार्यालय में 70 किलोवाट के रूफटॉप सोलर प्लांट का किया उद्घाटन

भोपाल

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी पी. नरहरि ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल ग्रामों (पूर्ण नलजल योजनाओं वाले ग्रामों) में जल प्रदाय की स्थिति और उपभोक्ता संतुष्टि का फीडबैक लेने के लिए राज्य स्तर पर एक विशेष सेल का शुभारंभ किया।

इस सेल को अधिक व्यवस्थित और डिजिटल बनाने के लिए संतुष्टि–Functionality Feedback ऑनलाइन मॉड्यूल की शुरुआत की गई है। यह मॉड्यूल प्रमुख अभियंता कार्यालय की लोक सेवा प्रबंधन टीम द्वारा संचालित किया जाएगा। मॉड्यूल के माध्यम से उपभोक्ताओं का फीडबैक सीधे ऑनलाइन प्राप्त होगा और समस्याओं की जानकारी संबंधित कार्यपालन यंत्री एवं अधिकारियों तक तत्काल पहुंचेगी, जिससे योजनाओं में तेजी से सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

मध्यप्रदेश ने रचा इतिहास

मध्यप्रदेश जल जीवन मिशन की पूर्ण योजनाओं की क्रियाशीलता (Functionality) का स्वतः फीडबैक लेने की व्यवस्था लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यह पहल जल प्रदाय व्यवस्था को अधिक प्रभावी, विश्वसनीय और सुदृढ़ बनाएगी। साथ ही, विभाग अब बिना किसी शिकायत के अपनी योजनाओं का स्वयं मूल्यांकन कर सकेगा।

लोक शिकायत निवारण में लगातार शीर्ष स्थान

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पहले से ही सीएम हेल्पलाइन पर लोक शिकायतों के निराकरण में ए-श्रेणी प्राप्त करता आ रहा है। फीडबैक प्रणाली की यह नई व्यवस्था विभाग की योजनाओं को और भी अधिक प्रभावशाली बनाने में सहायक होगी।

ऊर्जा बचत की नई पहल

इस अवसर पर प्रमुख सचिव पी. नरहरि ने प्रमुख अभियंता कार्यालय में 70 किलोवाट के रूफटॉप सोलर प्लांट का भी उद्घाटन किया। यह सोलर प्लांट कार्यालय की बिजली खपत का लगभग 70% भार वहन करेगा, जिससे बिजली बिल की राशि में बड़ी बचत होगी।

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत की गई यह पहल जल प्रबंधन और स्वच्छ जल उपलब्धता में एक नया मील का पत्थर साबित होगी।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति