राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गणतंत्र दिवस-26 जनवरी को भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ध्वज फहराया

सभी जिला मुख्यालयों पर हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गणतंत्र दिवस-26 जनवरी को भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ध्वज फहराया

विधानसभा अध्यक्ष तोमर सहित मंत्रि-परिषद के सदस्यों ने फहराया राष्ट्र ध्वज

भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गणतंत्र दिवस-26 जनवरी को भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ध्वज फहराया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में राष्ट्र ध्वज फहराया। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुरैना जिले में और जिला मुख्यालयों पर मंत्रीगण एवं कलेक्टर ने ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने देवास, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सागर, जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने झाबुआ, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने धार, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जबलपुर, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने सिवनी, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रतापसिंह ने कटनी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने अलीराजपुर, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ग्वालियर, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने दतिया, महिला बाल विकास मंत्री सुनिर्मला भूरिया ने नीमच, खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने नरसिंहपुर, खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने हरदा, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने निवाडी, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने उमरिया, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शिवपुरी, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने श्योपुर, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने रतलाम, उच्च शिक्षा, आयुष एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने पन्ना में ध्वज फहराया।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने टीकमगढ़, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने सीधी, कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने उज्जैन, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन सिंह पटेल ने दमोह, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार ने रायसेन, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने बैतूल, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने सतना, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने अनूपपुर और पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने मैहर में ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा, खरगौन, बड़वानी, सिंगरौली, बुरहानपुर, गुना, अशोकनगर, भिंड, मऊगंज, छतरपुर, सीहोर, खंडवा, राजगढ़, नर्मदापुरम, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, शहडोल, विदिशा और डिंडौरी में जिला कलेक्टर ने ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति