राजस्थान-दौसा में मोबाइल विवाद में युवक को एसपी के पीए के नाबालिग बेटे ने चाकू से गोदा

दौसा।

जिले के सोमनाथ इलाके में रविवार रात एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया। मोबाइल के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने ऐसा मोड़ लिया कि पड़ोसी ने अपने साथी के साथ मिलकर सोते हुए व्यक्ति पर चाकुओं से हमला कर दिया। घटना में दौसा जिला पुलिस अधीक्षक के पीए सोहनलाल के बेटे का नाम सामने आया है, जो नाबालिग है।

पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है। मामला सोमनाथ इलाके की एक कॉलोनी का है। बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी के बीच मोबाइल बेचने और पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि रविवार रात करीब 12 बजे आरोपियों ने सोते हुए युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया। मृतक के शरीर पर 6-7 चाकू के गहरे घाव पाए गए हैं। पड़ोसियों ने बताया कि रात में चिल्लाने की आवाज सुनकर जब वे मृतक के घर पहुंचे, तो उन्होंने एक नाबालिग को मौके पर पकड़ लिया। वहीं दूसरा आरोपी राहुल मीना घटना के तुरंत बाद फरार हो गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया नाबालिग दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा के पीए सोहनलाल का बेटा है। उसकी उम्र लगभग 17 साल बताई जा रही है। फरार आरोपी राहुल मीना की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपी को पकड़ने के लिए इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति