नासा ने साझा की ISS से ली खूबसूरत तस्वीर, महाकुंभ का नजारा देखते ही बन रहा

प्रयागराज
प्रयागराज में भव्य महाकुंभ का आयोजन चल रहा है। देश-दुनिया से तमाम साधु और संत और कल्पवासी संगम किनारे पहुंच चुके हैं। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। महाकुंभ का नजारा देखते ही बन रहा है। इसी बीच नासा (नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने ISS से ली गई खूबसूरत तस्वीर साझा की है। पेटिट ISS से ली गई अनोखी तस्वीर में प्रकाश से भरी संगमनगरी नजर आ रही है। डॉन पेटिट इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से पृथ्वी के अलग-अलग हिस्से की ली जाने वाली रोचक तस्वीरें अपने एकाउंट पर साझा करते रहते हैं।

बताया जाता कि पेटिट 69 साल की उम्र में NASA के सबसे उम्रदराज सक्रिय अंतरिक्ष यात्री हैं।इन तस्वीरों में महाकुंभ मेले का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इसमें गंगा नदी के तट पर रोशनी से जगमगाता दुनिया का सबसे बड़ा मानव समागम दिखाया गया है। तस्वीरों में महाकुंभ मेले की भव्य लाइटिंग और भारी भीड़ ने गंगा नदी के किनारों को एक अनोखे दृश्य में बदल दिया। अंतरिक्ष से ली गई ये तस्वीरें धरती पर इस धार्मिक आयोजन की विशालता को दर्शा रही हैं।

आपको बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ में गणतंत्र दिवस रविवार को 1.74 करोड़ लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। महाकुंभ में संगम में स्नान करने वालों की संख्या अब 13.21 करोड़ से अधिक हो गई है। 10 लाख लोगों ने कल्पवास किया है। शनिवार तक महाकुंभ में स्नान करने वालों की संख्या 11.47 करोड़ से अधिक थी। 12 साल में आयोजित होने वाला यह धार्मिक महायोजना 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक 45 दिन चलेगा।

ड्रो शो में श्रद्धालुओं ने देखा था आसमान में अद्भुत नजारा
इससे पहले शुक्रवार को संगम की रेती पर आने वाले श्रद्धालुओं को आसमान में अद्भुत नजारा दिखाई दिया था। सेक्टर सात में शाम के वक्त जैसे ही ड्रोन शो शुरू हुआ, चारों ओर भीड़ जुट गई। उत्साहित युवाओं को नियंत्रित कर मनोहारी दृश्य शो के जरिए दिखाए गए। जिसे देखकर श्रद्धालुओं की आंखें चकाचौंध हो गईं। यह शो पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित किया गया जिसे मेरठ के पुष्पक गुप्ता की कंपनी ने किया। लगभग 12 मिनट के शो में 2500 ड्रोन के जरिए सबसे पहले सागर मंथन के दृश्य को दिखाया गया, जिसमें देवता और दानव दोनों को एक साथ लिया गया। इसके बाद सागर मंथन शुरू हुआ और एक-एक कर 14 रत्न निकले। विष निकला तो नीलकंठ भगवान शिव ने पी लिया। इसके बाद अमृत निकला। जिसे भगवान विष्णु ने देवताओं को पान कराया। इस कलश से अमृत की बूंदें कैसे धरती पर गिरीं और कैसे वहां पर महाकुम्भ और कुम्भ मेले शुरू हुए इसे बहुत ही खूबसूरती के साथ दिखाया गया

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति