दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आप पार्टी ने घोषणा पत्र किया जारी, सरकार बनते ही महिलाओं को 2100 रुपए

नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मैनिफेस्टो जारी करते हुए कई कहा है कि आज हम ‘केजरीवाल की गारंटी’ जारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, आज हम 15 गारंटी जारी कर रही है जो अगले पांच साल के अंदर पूरी की जाएंगी।

रोजगार की गारंटी
केजरीवाल ने कहा, हम चाहते हैं कि दिल्ली में एक भी बेरोजगार नहीं होना चाहिए। तो मैंने अपनी पूरी टीम प्लान बना रही है कि कैसे रोजगार दिया जाएगा।

महिला सम्मान योजना की गारंटी
केजरीवाल ने वादा किया कि हर महिला को हर महीने 2100 रुपए दिए जाएंगे। सरकार बनने के बाद जल्द से जल्द योजना लागू की जाएगी।

संजिवनी योजना की गारंटी
वहीं सभी बुजुर्गों को अच्छे से अच्छा इलाज करवाए जाने का वादा किया गया है और जिसमें खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी।

पानी के गलत बिल माफ करने की गांटी
अरविंद केजरीवाल ने कहा, अगली तीन गारंटी हमने 2020 में भी की थी। 2020 में मैंने कहा था हर घर से हर घर में 24 घंटे पानी का इंतजाम करेंगे और साफ पानी का इंतजाम करेंगे।मैं स्वीकार कर रहा हूं कि यह तीन काम हम नहीं कर पाए। लेकिन यह तीनों काम मेरा सपना है तो अगले पांच साल में ये तीनों काम हम पूरा करेंगे। हर घर 24 घंटे साफ पानी, यमुना को साफ करना और दिल्ली की सड़कों को शानदार बनाना। इसके लिए हमारे पास फंड भी है और इसके लिए हमारे पास पूरा प्लान भी है।

डॉ आम्बेडकर स्कॉलरशिप योजना
अरविंद केजरीवाल ने कहा, हम नहीं चाहते कि कोई भी दलित बच्चों का सपना पैसे की कमी के कारण पूरा ना हो तो यह हम ऐलान कर रहे हैं कि डॉक्टर अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना लागू की जाएगी दलित समाज का कोई भी बच्चा विदेश के किसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले ले, उसका सारा पढ़ाई का आने का जाने का रहने का खाने का पीने का खर्चा दिल्ली सरकार भेजेगी।

छात्रों के लिए गारंटी
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आगली गारंटी छात्रों के लिए। चाहे कॉलेज के स्टूडेंट हो चाहे स्कूल के स्टूडेंट हों, जैसे महिलाओं को फ्री बस का सफर देते हैं ऐसे ही छात्रों को फ्री बस का सफर दिया जाएगा और दिल्ली मेट्रो में उनका 50 फीसदी कंसेशन दिया जाएगा।

पंडितों और ग्रंथियों के लिए गारंटी
अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही हर महीने पंडितों और ग्रंथियों को 18 हजार रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।

किराएदारों को भी मुफ्त बिजली पानी देने की गारंटी
अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में बिजली पानी मुफ्त है लेकिन किराएदारों को इसका लाभ नहीं मिल पाता, ऐसे में अब सरकार बनने के बाद ऐसी योजना बनाई जाएगी जिससे किराएदारों को भी इसका लाभ मिले।

सीवर ठीक करने की गांरटी
अरविंद केजरीवाल ने कहा, अगली गारंटी सीवर की है। कई जगह सीवर चौक है। मेरे पीछे से इन्होंने इतना गंदा काम किया। जब मैं जेल में था तो कई जगह सीमेंट के कट्टे डाल दिए। सीवर में कई जगह बड़े-बड़े बॉर्डर डाल दिए ताकि जनता को तकलीफ हो। सरकार बनने के 15 दिन में इसे ठीक करेंगे।

चालको के लिए गारंटी ऑटो
दिल्ली सरकार की तरफ से कंट्रीब्यूशन दिया जाएगा उनके बच्चों को फ्री कोचिंग दी जाएगी और उनका 10 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस और 500000 रुपए का हेल्थ इंश्योरेंस उनके परिवार के लिए करवाया जाएगा।

RWA के लिए प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड
अरविंद केजरीवाल ने कहा, जितनी आरडब्ल्यूए हैं उनको अपने प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स रखने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से पैसा दिया जाएगा।

जारी रहेंगी पुरानी 6 रेवड़ियां
यह तो हो गई 15 नई गारंटी जो पुरानी छह रेवड़ियां थी वह 6 के 6 देवरिया जारी रहेंगे उसमें था कि 24 घंटे बिजली मुफ्त बिजली जारी रहेगी मुफ्त पानी जारी रहेगा अच्छी और मुफ्त शिक्षा जारी रहेगी बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा जारी रहेगी महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा जारी रहेगी और अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक का नेटवर्क और बढ़ाया जाएगा और वहां पर सबके लिए फ्री इलाज जारी रहेगा अब।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति