पाकिस्तानी विचारक ने भारत की शिक्षा व्यवस्था की तारीफ की, कहा- हम मुल्लाइयत छोड़ें तो कुछ सीख पाएंगे

इस्लामाबाद
पाकिस्तानी विचारक और फिजिक्स के नामी प्रोफेसर परवेज हुदभाय ने भारत की शिक्षा व्यवस्था की तारीफ की है। यही नहीं उन्होंने खासतौर पर साइंस को लेकर कहा कि भारत के प्राचीन इतिहास से पता चलता है कि वे गणित और विज्ञान में अच्छी स्थिति में थे। इफत उमर के साथ एक पॉडकास्ट में परवेज हुभाय ने कहा कि यह पता चलता है कि जीरो की खोज भारत में हुई थी। इफत उमर ने कहा कि जीरो की खोज तो भारत में ही हुई है। इस पर परवेज हुदभाय ने कहा कि हिन्दुस्तान के प्राचीन इतिहास में ब्राह्मणों का खास फोकस गणित पर रहा है। उन्होंने आर्यभट्ट का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बड़ा योगदान दिया। इस पर इफत उमर ने कहा कि जिस तरह के प्राचीन मंदिर भारत में देखे जाते हैं, उससे पता चलता है कि वे गणित और विज्ञान में बहुत अच्छी स्थिति में थे। मंदिरों का डिजाइन उसके बारे में बताता है।

परवेज हुदभाय ने कहा कि भारत की यह संस्कृति इस्लाम के पहले की थी। तब उनका गणित बहुत अच्छा था और उनके द्वारा दी गई यह जानकारी अरबों के माध्यम से यूरोप तक पहुंची। उन्होंने कहा कि साइंस के मामले में तो भारत, चीन, मिस्र और यूनान ही आगे थे। 6000 साल पहले भी भारत में विज्ञान और गणित पर काम हो रहा था। उस दौर में यूरोप तो अंधकार में था। आखिर पाकिस्तान में कैसे साइंस को बढ़ावा मिल सकता है? इस पर परवेज हुदभाय ने कहा कि इसके लिए हमें मुल्लाइयत को छोड़ना होगा। हर चीज में हमें मजहब नहीं देखना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे यहां एक बड़ा वर्ग यही कहता है कि हमारे पास एक कुरान है और हर बात उसी में लिखी है। उसके अलावा हमें किसी अन्य चीज की जरूरत नहीं है। परवेज हुदभाय एक तार्किक अकादमिशियन माने जाते हैं। उन्होंने कई चर्चित पुस्तकें भी लिखी हैं और इतिहास पर भी उनका गहरा अध्ययन रहा है।

फिजिक्स के प्रोफेसर ने कहा कि भारत में भी कट्टरपंथी तत्व हैं, लेकिन शिक्षा पर उनकी कोई छाप नहीं दिखती। उन्होंने कहा कि भारत में जैसी शिक्षा है, वह ग्लोबल स्टैंडर्ड की है। यदि पाकिस्तान को कुछ अच्छा करना है तो उसे भी शिक्षा बेहतर करनी होगी। साइंस पर फोकस करना होगा। उन्होंने इस दौरान मुगलों के दौर का भी जिक्र किया और कहा कि इस दौरान किसी तरह का कोई आविष्कार नहीं हुआ। उन्होंने एक वाकया सुनाते हुए कहा कि शाहजहां के दरबार में एक अंग्रेज अधिकारी टॉमस रो आया तो उसने चश्मे, दूरबीन समेत कई चीजें दिखाईं और कहा कि हमने इनका आविष्कार किया है। तब बादशाह ने कहा कि यह बहुत अच्छी चीज है और इनकी कीमत क्या है। उन्हें कीमत देकर खरीद लिया गया। इस तरह का रवैया खतरनाक है।
मुगलों ने एक यूनिवर्सिटी तक नहीं बनवाई, इल्म के लिए कुछ नहीं किया

यह नहीं पूछा गया कि इन्हें बनाने का तरीका क्या है। यदि उनका आविष्कार कैसे हुआ, यह जान लिया जाता तो साइंस समझ आता। लेकिन सिर्फ पैसे देकर चीजों को खरीद लिया गया। उन्होंने कहा कि मुगलों की रुचि इमारतें बनाने, शायरी और जंगों में तो थी, लेकिन वे साइंस में जीरो थे। हम आज उसी का खामियाजा भुगत रहे हैं। वहीं हिन्दुस्तान तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 13वीं सदी तक इस्लाम में भी साइंस था। लेकिन फिर मुल्लाइयत छा गई और दिमाग बंद हो गया। मुल्लाइयत की यह विचारधारा कहती है कि हमें तो अल्लाह ने एक किताब दी है और उसने सब कुछ दिया है। जब आप ऐसा सोचेंगे तो फिर साइंस क्या ही आएगा। उन्होंने मुगल शासन की भी आलोचना की और कहा कि तब ताजमहल बना और लाल किला बना। उस दौर में तमाम इमारतें मुगलों ने बनवाईं, लेकिन एक यूनिवर्सिटी तक नहीं बनी।

admin

Related Posts

ड्रोन टेक्नोलॉजी पर सख्ती: अमेरिका ने विदेशी ड्रोन संचालन पर लगाई रोक, चीन ने दी प्रतिक्रिया

बीजिंग  चीन ने मंगलवार को अमेरिका के उस निर्णय की कड़ी निंदा की, जिसके तहत 'राष्ट्रीय सुरक्षा' के नाम पर सभी विदेशी निर्मित ड्रोन प्रणालियों और उनके प्रमुख घटकों को…

कानूनी शिकंजा: हाजिर न होने पर मंत्री नितेश राणे पर कोर्ट सख्त, जारी हुआ NBW

सिंधुदुर्ग महाराष्ट्र में कुडाल कोर्ट ने राज्य के कैबिनेट मंत्री और सिंधुदुर्ग जिले के गार्डियन मिनिस्टर नितेश राणे को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

राशिफल 2026: सफलता और तरक्की के लिए इन बातों का रखें ध्यान, सभी राशियों का वार्षिक भविष्य

राशिफल 2026: सफलता और तरक्की के लिए इन बातों का रखें ध्यान, सभी राशियों का वार्षिक भविष्य

पौष पुत्रदा एकादशी 2024: 30 या 31 दिसंबर को व्रत? पढ़ें तिथि, मुहूर्त और महत्व

पौष पुत्रदा एकादशी 2024: 30 या 31 दिसंबर को व्रत? पढ़ें तिथि, मुहूर्त और महत्व

क्या एक गोत्र में शादी करने से जीवन में आती हैं परेशानियां? शास्त्र और मान्यताओं की पड़ताल

क्या एक गोत्र में शादी करने से जीवन में आती हैं परेशानियां? शास्त्र और मान्यताओं की पड़ताल

24 दिसंबर का राशिफल: सभी राशियों के लिए आज का भविष्यफल, जानें क्या कहती है सितारे

24 दिसंबर का राशिफल: सभी राशियों के लिए आज का भविष्यफल, जानें क्या कहती है सितारे

आज नहीं तो कभी नहीं! साल की अंतिम चतुर्थी पर गणेश पूजा में इन गलतियों से बचें

आज नहीं तो कभी नहीं! साल की अंतिम चतुर्थी पर गणेश पूजा में इन गलतियों से बचें

नववर्ष पर भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, तिरुपति बालाजी मंदिर में वैकुंठ द्वार दर्शन की व्यवस्था

नववर्ष पर भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, तिरुपति बालाजी मंदिर में वैकुंठ द्वार दर्शन की व्यवस्था