दिल्ली में चुनाव से पहले बढ़ी आप पार्टी की टेंशन, 30% दिल्ली को नहीं मिलेगा पानी, केजरीवाल का जहर वाला दावा

नई दिल्ली
दिल्ली में चुनाव से ठीक पहले जल संकट ने आम आदमी पार्टी (आप) की चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा है कि यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ जाने की वजह से 30 फीसदी लोगों को पानी नहीं मिल पाएगा। उन्होंने इसके लिए हरियाणा सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दोष मढ़ा है। चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश बताते हुए आतिशी ने कहा है कि उन्होंने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है और मिलने का समय भी मांगा है। 'आप' के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने यहां तक कहा कि भाजपा वाले यमुना में जहर मिलाकर भेज रहे हैं।

मुख्यमंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि हरियाणा की ओर से यमुना में अत्यधिक अमोनिया वाला पानी छोड़ा जा रहा है। इसकी वजह से दिल्ली के 3 बड़े वाटर ट्रीटमेंट प्लांट वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला प्लांट बंद होने की कगार पर है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इसकी वजह से दिल्ली के 30 फीसदी लोगों को पानी नहीं मिलेगा। मुख्यमंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि हरियाणा की ओर से यमुना में अत्यधिक अमोनिया वाला पानी छोड़ा जा रहा है। इसकी वजह से दिल्ली के 3 बड़े वाटर ट्रीटमेंट प्लांट वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला प्लांट बंद होने की कगार पर है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इसकी वजह से दिल्ली के 30 फीसदी लोगों को पानी नहीं मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, 'चुनाव में हार के डर से भाजपा दिल्ली वालों को प्यासा मारना चाहती है। भाजपा अपनी हरियाणा सरकार से यमुना नदी में जहरीला पानी छुड़वा रही है। पानी में इतना अमोनिया है कि दिल्ली के 3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने की कगार पर हैं। दिल्ली के 30% लोगों को पानी नहीं मिलेगा। हिंदू धर्म में पानी रोकने से बड़ा कोई पाप नहीं होता। दिल्ली के लोग भाजपा वालों को इस पाप का जवाब 5 फरवरी को देंगे।'

आतिशी ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने दिल्ली वालों की पानी की आपूर्ति बाधित करने के लिए फैक्ट्रियों का सारा पलूशन यमुना में छोड़ना शुरू कर दिया है। पिछले 10 दिनों से भाजपा सरकार अमोनिया वाला प्रदूषित पानी यमुना में छोड़ रही है। प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि दिल्ली के तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने के कगार पर हैं। यमुना में यमुना का स्तर लगातार बढ़ रहा है और 7.2 मिलीग्राम तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि यह जहरीला पानी है जो हरियाणा सरकार छोड़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिविल लाइंस, हिंदू राव, करोल बाग, पहाड़गंज, झंडेवालान, राजेंद्र नगर, पटेल नगर, शादीपुर, वजीरपुर, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, आदर्शनगर, मॉडल टाउन, शकूरबस्ती, किंग्सवे कैंप, आजादपुर, कालकाजी, बाटला हाउस, सुखदेव विहार, कालिंदी कुंज और इसके अलावा एनडीएमसी इलाके भी पानी की सप्लाई बंद होने की कगार पर है।

जहर मिला रही भाजपा मर सकते हैं लोग: केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व सीएम ने एक्स पर लिखा कि लोगों को प्यासा मारने से बड़ा पाप नहीं होता। अपनी गंदी राजनीति के लिए बीजेपी दिल्ली वालों को प्यासा मारना चाहती है। उन्होंने कहा, 'हरियाणा से बीजेपी वाले पानी में जहर मिलाकर दिल्ली भेज रहे हैं। अगर ये पानी दिल्ली वालों ने पी लिया तो कई लोग मर जाएंगे। क्या इससे घिनौना काम कोई हो सकता है? जो जहर पानी में मिलाकर भेजा जा रहा है, वो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में साफ भी नहीं हो सकता। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा के लिए कई इलाकों में पानी बंद करना पड़ रहा है। हमारी कोशिश है कि लोगों को कम से कम तकलीफ हो। बीजेपी वाले दिल्ली वालों का नरसंहार करना चाहते हैं। हम ये बिल्कुल नहीं होने देंगे।'

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति