उज्जैन में 26 जनवरी को स्कूल में नहीं हुआ था कार्यक्रम, प्रिंसिपल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन
 गणतंत्र दिवस पर उज्जैन के पास अमला गांव के एक मिशनरी स्कूल में तिरंगा न फहराने पर स्कूल के प्रिंसिपल को जेल भेज दिया गया। मामला 26 जनवरी का है। अभिभावकों ने स्कूल में विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया। स्कूल में न तो झंडा फहराया गया और न ही बच्चों को मिठाई बांटी गई। स्कूल में ताला भी लगा रहा। इससे अभिभावकों में काफी गुस्सा था।

मिशनरी स्कूल का है मामला

26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के दिन, उज्जैन जिले के बड़नगर के पास अमला गांव में स्थित सेंट ऑगस्टिन स्कूल में तिरंगा नहीं फहराया गया। यहां तक कि बच्चों को मिठाई भी नहीं बांटी गई। स्कूल में ताला लगा रहा। इस घटना की जानकारी जब अभिभावकों को मिली तो उन्होंने स्कूल में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस से शिकायत की और स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

अभिभावकों की शिकायत पर कार्रवाई

अभिभावकों की शिकायत के बाद, तहसीलदार माला राय और प्रभारी बीईओ राधेश्याम परमार सोमवार को स्कूल की जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने अभिभावकों और छात्रों के बयान दर्ज किए। अभिभावकों के गुस्से को देखते हुए, स्कूल के प्रिंसिपल अनूप ऑगस्टिन को पुलिस थाने लाया गया।

पुलिस थाने में भी पार्षद यादवेंद्र यादव, भाजपा नेता अनिल यादव, ABVP के मेहुल शर्मा और बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र मौजूद थे। वे प्रिंसिपल की गिरफ्तारी और स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति