राजस्थान-जयपुर में संभाग स्तरीय बजट पूर्व हितधारक परामर्श कार्यशाला

जयपुर।

कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों, उद्योग एवं सेवा क्षेत्र के हितधारकों, कर सलाहकारों एवं व्यवसायियों ने आगामी राज्य बजट के लिए राज्य सरकार को सुझाव दिए हैं। सोमवार से शुरू हुई 3 दिवसीय कार्यशाला के प्रथम दिन इन वर्गों ने काफी सुझाव पेश किए।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कार्यशाला में कहा कि विषय विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त सुझावों के आधार पर वित्तीय बजट तैयार करने सरकार को महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्यशाला में  उप महानिरीक्षक पंजीयन डॉ. गोरधन लाल शर्मा ने बताया कि उद्घाटन सत्र में कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों , उद्योग एवं सेवा क्षेत्र के हितधारकों, कर सलाहकारों एवं व्यवसायों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री जगदीश सोमानी, अखिल भारतीय गौशाला परिषद के अध्यक्ष डॉ. अतुल गुप्ता, लघु उद्योग भारती की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता शर्मा सहित अन्य पांच केन्द्रों की अध्यक्षों ने भी चर्चा में महत्वपूर्ण सुझाव दिए, इसके साथ-साथ राजस्व कार्मिकों के जिला अध्यक्ष श्री राकेश पाराशर, अधीनस्थ लेखा सेवा के जिला अध्यक्ष श्री विवेकानन्द शर्मा, हैण्ड ब्लॉक के प्रिंट कला सांगानेर के अध्यक्ष डॉ. ब्रज वल्लभ, होटल ऐसोशियसन के अध्यक्ष श्री मोहम्मद हुसैन खान, भरतपुर से श्री अनुराग गर्ग सहित अन्य विषय विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इसी प्रकार द्वितीय सत्र में विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों एवं चिकित्सा सेवाओं, पंचकर्म इत्यादि के माध्यम से मानव स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के विषय में महत्वपूर्ण सुझाव भी कार्यशाला में दिए गये। इस दौरान जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक शिल्पी पुरोहित, कोषाध्यक्ष श्री विजय कौशिक सहित 40 विषय विशेषज्ञों ने कार्यशाला को सम्बोधित किया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति