राजस्थान-आवासन मण्डल के प्रमुख सचिव ने नवनियुक्त कर्मचारियों के फाउंडेशन कोर्स का किया शुभारम्भ

जयपुर।

आवासन मण्डल को सिरमौर बनाना हमारा कर्तव्य है। नवनियुक्त कार्मिक मण्डल के भविष्य की नींव हैं, उनके कौशल विकास और सशक्तिकरण से मण्डल की कार्यप्रणाली मजबूत होगी। यह कहना है नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री वैभव गालरिया का।

आवासन मण्डल द्वारा हाल ही में विभिन्न पदों पर नियुक्त किए गए 191 कार्मिकों का फाउंडेशन कोर्स सोमवार से ओटीएस में प्रारंभ हुआ। श्री वैभव गालरिया ने इस अवसर पर नवनियुक्त प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिकों के पूर्ण जिम्मेदारी, पारदर्शिता और निष्ठा से अपने राजकीय दायित्वों का निर्वहन करने में यह फाउंडेशन कोर्स मील का पत्थर साबित होगा। राज्य सरकार की मंशानुरूप आवासन मण्डल का संकल्प है कि आमजन को बेहतर आवास उचित दामों पर उपलब्ध करवाएँ, मण्डल के आगामी 3 दशक आपके हाथ में है इसलिए अपने ज्ञान की नींव में मेहनत की ईंटे लगाये और मन लगाकर इस कोर्स को समझते हुए पूर्ण करें। इस अवसर पर आवासन आयुक्त डॉ रश्मि शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षणार्थी सभी विधाओं में दक्ष बन स्पेशलिस्ट के साथ -साथ जनरलिस्ट भी बनें ताकि आने वाले समय में उन्हें फील्ड पोस्टिंग में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। मण्डल में टीम भावना के साथ काम करते हुए एक दूसरे का सहारा बनें, अपनी युवा सोच, अथक परिश्रम और ऊर्जा से मण्डल को नई उचाइयों पर ले जाए। इस अवसर पर मण्डल सचिव डॉ अनिल पालीवाल, मुख्य अभियंता प्रथम श्री अमित अग्रवाल, मुख्य अभियंता मुख्यालय श्री टीएस मीणा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं सभी नवनियुक्त प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति