कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने कहा- राहुल गांधी ने एनडीएमसी कर्मचारियों से की बात, संसद में उनके मुद्दे उठाने का दिया आश्वासन

नई दिल्ली
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 'नई दिल्ली नगरपालिका परिषद' (एनडीएमसी) कर्मचारियों से बात की है और संसद में उनसे जुड़े मुद्दों को उठाने का आश्वासन दिया है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने कहा, यह (नई दिल्ली विधानसभा) एनडीएमसी कर्मचारियों का क्षेत्र है। यहां पर सबसे बड़ी परेशानी इसी से जुड़ी हुई है। यहां पहले सात-आठ हजार लोगों को हर साल नौकरी मिलती थी, उसको एनडीएमसी ने बंद कर दिया। अरविंद केजरीवाल एनडीएमसी के सदस्य रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह बात नहीं उठाई। एनडीएमसी गृह मंत्रालय के अधीन है, लेकिन उन्होंने (भाजपा ने) भी यह बात नहीं उठाई। अब लोगों को चिंता है कि उनके बच्चे कहां काम करेंगे, क्योंकि पहले यहां पर पारंपरिक रूप से काम मिलता था।"

संदीप दीक्षित ने आगे कहा, "सरकार ने नौकरी से जुड़ी नीतियों को समाप्त कर दिया है। एनडीएमसी ने कई जगह पर लीज पर लोगों को मकान दिए हैं। राहुल गांधी जब सांसद के रूप में इस मुद्दे को उठाएंगे तो हम कानूनी पक्ष की लड़ाई लड़ पाएंगे। एक परेशानी यह भी है कि जब काम के दौरान किसी की मौत होती है, तो ऐसे केस में सिर्फ तीन-चार प्रतिशत लोगों को ही मुआवजा मिलता है। राहुल गांधी ने वादा किया है कि वह इन सभी मुद्दों को समझेंगे और संसद में उठाएंगे।"

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के आम आदमी पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने को लेकर उन्होंने कहा, "अगर अखिलेश को लगता हो कि दिल्ली की शराब नीति ठीक थी और उत्तर प्रदेश के घर-घर में शराब बांटना चाहिए, तो वह प्रचार करें। वही जानें कि वह किस नीति से प्रभावित हैं।"

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति