राहुल धानक ने कहा- मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि इस बार दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है

नई दिल्ली
दिल्ली की करोल बाग विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल धानक ने मंगलवार को चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया। राहुल धानक ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि इस बार दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। मौजूदा समय में दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी की कार्यशैली से त्रस्त हो चुकी है। ऐसी स्थिति में लोग कांग्रेस को एक बड़ी उम्मीद के रूप में देख रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार हमारी पार्टी दिल्ली में जीत का परचम लहराने जा रही है।"

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी के साथ किए गए गठबंधन की याद दिलाने पर उन्होंने कहा, "मैं इस सवाल का एक ही जवाब देना चाहूंगा कि यह हमारी सबसे बड़ी गलती थी कि हमने लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन किया।" कांग्रेस प्रत्याशी ने मीडियाकर्मियों से कहा कि यह सवाल अनेक लोग पूछ रहे हैं, मैं सभी को यही कह रहा हूं कि यह हमारी सबसे बड़ी गलती थी, जिसे मुझे स्वीकार करने में कोई गुरेज नहीं है।

राहुल धानक ने कहा कि उनका लक्ष्य कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर पहुंचाना है और वह इस काम में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा, "हम राहुल गांधी के बब्बर शेर हैं। लिहाजा, हमारे विरोधी इस बात को अच्छे से जान लें कि हम किसी से भी डरने वाले नहीं हैं।" उन्होंने कहा कि मैं घर-घर कैंपेन कर रहा हूं, लोगों के बीच मैं जा रहा हूं। मुझे लोगों के बीच जाकर जो अनुभव मिल रहे हैं, मैं उसी के आधार पर यह दावा कर रहा हूं कि इस बार दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान है और नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति