आरजी कर भ्रष्टाचार मामला: एक सप्ताह में निचली अदालत शुरू करे ट्रायल, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया निर्देश

कोलकाता
कलकत्ता हाई कोर्ट ने सीबीआई की विशेष अदालत को आरजी कर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के वित्तीय भ्रष्टाचार मामले में एक सप्ताह के भीतर सुनवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। जस्टिस तीर्थंकर घोष ने आदेश दिया कि निचली अदालत को इस मामले की सुनवाई जल्द से जल्द पूरी करनी चाहिए। दरअसल, कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली ने अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितता का मामला दर्ज कराया था। उस मामले में सीबीआई जांच के अंतिम चरण में ईडी ने ईसीआइआर (प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट) दाखिल कर जांच शुरू कर दी है। ईडी के वकील ने मंगलवार को हाई कोर्ट में यह जानकारी दी।

सुप्रीम कोर्ट में चल रहा केस
अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अशोक चक्रवर्ती ने अदालत को बताया कि सुप्रीम कोर्ट आरजी कर दुष्कर्म-हत्या मामले के साथ-साथ अस्पताल में वित्तीय अनियमितता मामले में भी सुनवाई कर रहा है। पिछले साल 23 अगस्त को सीबीआई ने हाई कोर्ट के आदेश पर आरजी कर अस्पताल में भ्रष्टाचार मामले की जांच शुरू की थी।

ईडी कर चुकी है कई लोगों से पूछताछ
बाद में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच पर मुहर लगा दी। सीबीआई ने 29 नवंबर 2024 को आरोपपत्र दाखिल किया था। हालांकि, जस्टिस घोष ने कहा कि इस समय वित्तीय भ्रष्टाचार मामले में अदालत के पास और कुछ करने को नहीं है। ईडी के वकील ने अदालत को बताया कि ईडी ने वित्तीय भ्रष्टाचार मामले के सिलसिले में 22 स्थानों पर तलाशी ली और कई लोगों से पूछताछ की गई है।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति