गाजा में कंडोम के लिए बाइडन ने खोल दिया था खजाना, डोनाल्ड ट्रंप ने वॉइट हाउस में आते ही रोक दी फंडिंग

वॉशिंगटन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने फिलिस्तीनी क्षेत्र गाजा में कंडोम के लिए खजाना खोल दिया था। वॉइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने इसका खुलासा करते हुए विदेशी सहायता प्रबंधन के लिए पूर्ववर्ती बाइडन प्रशासन की आलोचना की। लेविट ने मंगलवार को कहा, अमेरिकी 'करदाताओं के 50 मिलियन डॉलर (करीब 4,32,94,99,130 भारतीय रुपये) गाजा में कंडोम के लिए खर्च किए जाने वाले थे।' डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने बीते सप्ताह के आखिर में पुनर्मूल्यांकन किए जाने तक सभी विदेशी सहायता पर रोक लगा दी थी। इसमें गाजा में कंडोम के लिए करोड़ों डॉलर की अमेरिकी फंडिंग को रोकना भी शामिल था।
टैक्सपेयर्स के पैसे की बताया बर्बादी

लेविट ने सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) और प्रबंधन एवं बजट कार्यालय का हवाला देते हुए कहा, 'यह टैक्सपेयर्स के पैसे की बेतुकी बर्बादी है।' उन्होंने कहा कि सरकार अमेरिकी डॉलर का अच्छा प्रबंधक बनने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पदभार संभालने के बाद यह वॉइट हाउस की पहली प्रेस ब्रीफिंग थी।

एलन मस्क ने उठाया था सवाल

DOGE के प्रमुख एलन मस्क ने भारी मात्र में धन जारी किए जाने पर अपना संदेह व्यक्त किया। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा,' मेरा अनुमान है कि उस पैसे का बहुत सारा हिस्सा कंडोम की बजाय हमास की जेब में चला गया।' उन्होंने आगे कहा, 'हां, इस असंभावित घटना में भी कि अगर पैसा वास्तव में कंडोम पर खर्च किया गया, हमें विदेशियों के लिए कंडोम खरीदने के लिए अमेरिकी करदाताओं का पैसा नहीं भेजना चाहिए।'

यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2017 में आतंकवादियों ने इजरायल के दक्षिण में कंडोम और गुब्बारे के साथ इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) लॉन्च करना शुरू किया था। विस्फोटक उपकरणों से जुड़े कंडोम और गुब्बारे स्कूल के मैदानों, कृषि क्षेत्रों और राजमार्गों पर गिरे, जिससे लोगों को चोटें आईं और मनोवैज्ञानिक असर भी पड़ा।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति