उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि सांस्कृतिक विरासत, धर्म और आध्यात्म भारत की ताकत

धर्म और आध्यात्म देश की ताकत: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

महाकुंभ भारतीय संस्कृति की “विविधता में एकता” का प्रतीक

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि सांस्कृतिक विरासत, धर्म और आध्यात्म भारत की ताकत है। श्रीराम मंदिर के निर्माण से देश की सांस्कृतिक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई मिली है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने श्रीराम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम के दर्शन से शांति, संतोष और शक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने महाकुंभ को भारतीय संस्कृति की विविधता में एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि देश ही नहीं, विदेशों के नागरिक भी भारत की समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक शक्ति का परिचय प्राप्त कर रहे हैं। महाकुंभ में देश के हर कोने से नागरिक आकर आस्था की डुबकी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। भोपाल में एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री शुक्ल शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विकास के विभिन्न आयामों, सांस्कृतिक उत्थान सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों में विचार साझा किये।

स्वास्थ्य मानकों में मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिये हम प्रतिबद्ध

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस अवसर का लाभ उठाकर मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य मानकों में अग्रणी राज्य बनाने के लिये हम प्रतिबद्ध हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं को सशक्त करने के लिए भविष्योन्मुखी प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान वर्ष में नीमच, मंदसौर और सिवनी में नए मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किए गए हैं। अगले दो वर्षों में एमबीबीएस सीटों को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। पीपीपी मॉडल पर 12 दूरस्थ जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे प्रदेश में पर्याप्त चिकित्सकीय मैनपॉवर उपलब्ध हो सकेगी।

स्थायी और दूरगामी विकास के लिये संस्कारयुक्त शिक्षा ज़रूरी

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि विकास तब सार्थक होता है जब वह स्थायी और दूरगामी हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेज गति से विकास कर रहा है और शीघ्र शीर्ष आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं में संस्कारयुक्त शिक्षा का होना आवश्यक है जिससे वे विकृतियों से बच सकें। संस्कृति और आध्यात्म का जनआंदोलन विकास को स्थायित्व प्रदान करेगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि समाज में विकृतियों से बचने के लिए क़ानूनी कार्रवाई के साथ नैतिक जागरण भी आवश्यक है। सामाजिक ज़िम्मेदारियों के भाव और कुशल युवाओं के प्रयास से भारत निःसंदेह विश्वगुरु बनेगा।

महिला सशक्तिकरण के योजनाबद्ध प्रयास से मिले सकारात्मक परिणाम

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। योजनाओं के ग्राउंड लेवल क्रियान्वयन की सतत निगरानी से सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

विंध्य क्षेत्र की जनाकांक्षाओं की पूर्ति के लिये सतत प्रयास ज़ारी

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विंध्य क्षेत्र की प्राकृतिक संपदाओं और पर्यटन की संभावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सिंचाई के लिए नहरों का जाल बिछाया जा रहा है और अधोसंरचना के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति