भाजपा महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव के नामांकन रैली में शामिल हुए डॉ रमन सिंह, सभा को किया संबोधित

विस अध्यक्ष व राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह नगर निगम चुनाव में पहुंचे राजनांदगाँव

भाजपा महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव के नामांकन रैली में शामिल हुए डॉ रमन सिंह, सभा को किया संबोधित

विधानसभा और लोकसभा के बाद नगर निगम चुनाव में नांदगांव मे तीसरी बार कमल खिलेगा : डॉ रमन सिंह

राजनांदगांव
आज विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह जी नगर निगम चुनाव के पूर्व भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव की नामांकन रैली में शामिल हुए और नामांकन दाखिल करने के दौरान साथ पहुँचे।

इस अवसर पर विस अध्यक्ष जी ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इसके साथ ही डॉ. रमन सिंह जी भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव के पूर्व सांसद एवं महापौर प्रत्याशी श्री मधुसूदन यादव जी के नामांकन में शामिल रहे। इस दौरान नांदगांव की सड़कों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की विशाल उपस्थिति ने भाजपा के प्रति जनता के अपार समर्थन को स्पष्ट रूप से दर्शाया।

इसके पश्चात विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी महापौर प्रत्याशी श्री मधुसूदन यादव जी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां श्री यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल जी, राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पांडेय जी, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत जी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, पार्षद प्रत्याशी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस मौके पर विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी ने जनता से अपील की है कि वे विकास और सुशासन की निरंतरता बनाए रखने के लिए भाजपा के महापौर प्रत्याशी श्री मधुसूदन यादव जी एवं समस्त भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद एवं समर्थन दें।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति