छत्तीसगढ़-कांकेर में पिता-पुत्र को मौत के घाट उतारने वाले भालू का मिला शव

कांकेर/भानुप्रतापपुर।

जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र के डोंगरकट्टा गांव के पास जंगल में बीते दिनों पिता-पुत्र को जान से मारने वाले नर भालू का शव वन विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर बरामद किया है। मृत भालू की उम्र लगभग 6 वर्ष बताई जा रही है, जिसके शव को वन अमले ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भालू की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा।

जानकारी के मुताबिक, बीते शनिवार 18 जनवरी को डोंगरकट्टा गांव के पास जंगल में तीन लोग लकड़ी काटने के लिए गए थे। इस दौरान एक खूंखार भालू ने एक युवक पर हमला कर दिया। भालू को हमला करते देख वहां मौजूद पिता-पुत्र उसे बचाने के लिए पहुंचे। जब भालू ने दोनों को अपने पास आते देखा तो दोनों पर हमला कर दिया। भालू के हमले में शंकर दर्रो और उसके बेटे सुकलाल दर्रो की मौत हो गई। जबकि घायल युवक किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भागा और गांव में जाकर हमले की जानकारी दी। उसके बाद ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को दी। ग्रामीणों के साथ वन विभाग की टीम मृतकों का शव लेने जंगल पहुंची थी। टीम जैसे ही जंगल पहुंची, वहां भालू ने फिर से हमला कर दिया। इस दौरान लल्लूराम डॉट कॉम के संवाददाता राजकुमार दूबे बाल-बाल बच गए, जबकि भालू के हमले में डेप्युटी रेंजर नारायण यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

घटना स्थल से 200 मीटर दूरी पर मिला शव –
गौरतलब है कि शनिवार 18 जनवरी को भालू ने जिस जगह पर पिता-पुत्र और डेप्युटी रेंजर पर हमला किया था, उससे 200 मीटर की दूरी पर आज उसका शव मिला। दरअसल, हमले के बाद से वन विभाग की टीम लगातार भालू की लोकेशन का पता लगा रही थी। आज जब वन विभाग की टीम घटना स्थल के पास पहुंची, तो उन्होंने भालू के शव को देखा। इसके बाद शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति