छत्तीसगढ़-बालोद में मिली युवती की संदिग्ध लाश

बालोद।

जिले के नर्राटोला गांव में एक युवती की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के कमरे में मिली। इस घटना की जानकारी लगते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। परिजनों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची डौंडी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है जो मौका ए वारदात की जांच कर रहे हैं।

मौके पर कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक, मृतक युवती का नाम धनेश्वरी यादव (उम्र 21 साल) है। आज सुबह जब धनेश्वरी के परिजन सोकर उठे तब उन्हें एक कमरे में उसकी लाश मिली। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतका के शव पर गले में चोट के निशान मिले हैं, जिसे देखते हुए परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में सभी एंगल से जांच की जा रही है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में आगे की जानकारी सामने आएगी, जिसके आधार पर हम आगे कुछ कह सकते हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति