भाजपा संगठन से बाहर किए गए पार्षद जीतू यादव की राजनीतिक भविष्य अब अंधेरे में

इंदौर

छह साल के लिए भाजपा संगठन से बाहर किए गए पार्षद जीतू यादव की राजनीतिक भविष्य अब अंधेरे है। अब यादव ने बाबा साहेब आंबेडकर का सहारा ले लिया है। अपने फेसबुक अकाउंट से जीतू ने भाजपा का बैकग्राउंड हटाते हुए साॅची का स्तूप और बाबा साहेब आंबेडकर की फोटो लगाई है। इसके अलावा जीतू अपने सरनेम में यादव के साथ जाटव भी लिखने लगा है।

जीतू ने पुलिस थाने पहुंचकर वाइस सैंपल तो दे दिए, लेकिन उस पर प्रकरण दर्ज होने का खतरा भी बना हुआ है,क्योकि यदि यह साबित हो जाता है कि समर्थकों को यादव ने कालरा के घर हमले के लिए भेजा था तो षड़यंत्र करने के मामले में उसे आरोपी बनाया जा सकता है।

वाहन सुविधा बंद, फोन और वायरलैस सेट लौटाया

महापौर परिषद सदस्य बनाए जाने पर नगर निगम में वाहन और प्रतिमाह 100 लीटर से ज्यादा डीजल सुविधा दी जाती है। इसके अलावा मोबाइल फोन, वायरलैस सेट और लैपटाॅप भी जीतू को दिया गया था। वह भी जीतू ने लौटा दिया है।

चार दिन से नई गिरफ्तारी नहीं

पार्षद कालरा कांड में पुलिस ने चालीस से ज्यादा आरोपी बनाए है। अब तक 21 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। 25 जनवरी को घटना के मुख्य आरोपी अवि यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद चार दिन से कोई नई गिरफ्तारी इस मामले में नहीं हो पाई है।

इस मामले में अभी एक भी आरोपी की जमानत नहीं हुई है। सभी आरोपी जेल में बंद है। उधर यादव ने आवाज के जो नमूने पुलिस को दिए है। उसकी जांच पुलिस लैब में कराएगी। कालरा के साथ फोन पर हुए विवाद से उसका मिलान किया जाएगा।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति