पीएम मोदी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, हरियाणा पर बयान का किया विरोध

नई दिल्ली
 दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की करतार नगर इलाके में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल के हरियाणा पर दिए गए बयान पर करारा जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा कि AAP-दा कह रही है किकि हरियाणा वाले पानी में जहर मिला रहे हैं। यह हरियाणा का नहीं पूरे देश का अपमान है।
पीएम मोदी ने केजरीवाल पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, "दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों पर घिनौने आरोप लगाए हैं। हार के डर से आपदा वाले घबरा गए हैं। क्या हरियाणा के लोग दिल्ली से अलग हैं?… दिल्ली का हर निवासी हरियाणा द्वारा भेजा गया वही पानी पीता है। पिछले 11 सालों से यह प्रधानमंत्री भी वही पानी पीता है… गलतियों को माफ करना भारत के नागरिकों का उदार चरित्र है, लेकिन जो लोग जानबूझकर गलत नीयत से पाप करते हैं, उन्हें न तो दिल्ली कभी माफ करती है और न ही देश…"

पीएम ने कहा, यह वो देश है जहां पानी पिलाना धर्म माना जाता है। पानी पिलाने के लिए प्याऊ बनाए जाते हैं। लोगों को ऐसी ओछी बातें बोलने वालों को दिल्ली जरूर सबक सिखाएगी। इन आपदा वालों की लुटिया यमुना में ही डूबेगी।

'AAP-दा ने दिल्ली को पानी माफिया के भरोसे छोड़ दिया'

पीएम मोदी ने कहा कि हम योजनाएं बंद करने वालों में से नहीं हैं। हम योजनाओं को बल देने वाले लोगों में से हैं। आज घरों में नल से साफ पानी आता है। अगर हिंदुस्तान के दूर-दराज के गांवों में गरीब से गरीब के घर में नल से जल पहुंच सकता है, तो देश की राजधानी दिल्ली में न नल से जल आता है और जहां आता भी है वो पीने के लायक नहीं होता। अगर भाजपा दुर्गम गांवों में नल से जल पहुंचा सकती है, तो दिल्ली के हर घर को भी नल से साफ जल भाजपा दे सकती है। AAP-दा वालों ने दिल्ली को पानी माफिया के भरोसे छोड़ दिया है। इन लोगों ने तीन चुनावों में यमुना जी की सफाई के नाम पर वोट मांगे। आज कह रहे हैं कि यमुना जी वोट नहीं देतीं। ये AAP-दा वालों की सरासर बेशर्मी है, बेईमानी है, बदनीयती है।

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों पर घिनौने आरोप लगाए हैं. इनकी बेशर्मी देखिए कि ये हरियाणा के लोगों पर आरोप लगा रहे हैं. इन्हें यमुना की सफाई नहीं करनी है लेकिन इस तरह के बयान से इनका चौंकाना वाला चरित्र सामने आता है. ये बेशर्मी है, बेईमानी है और बदनीयती है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये लोग दिल्लीवालों को पानी के लिए तरसाना चाहते हैं. ये चाहते हैं कि हमारे पूर्वांचली साथी हर साल गंदगी में छठी मईया की पूजा करें. अपने राजनीतिक स्वार्थ में आप-दा वालों ने एक और घोर पाप किया है. इनका पाप कभी माफ नहीं हो सकता है. इतिहास कभी माफ नहीं करेगा. भले आपका ईकोसिस्टम आपके इस पाप को ढकने की कोशिश करे लेकिन दिल्ली नहीं भूल सकती. हरियाणा का एक-एक बच्चा नहीं भूल सकता.

उन्होंने कहा कि दिल्ली के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों पर घिनौने आरोप लगाए हैं. हार के डर से आप-दा वाले बौखला गए हैं. हरियाणा के लोग दिल्ली से अलग हैं क्या? क्या हरियाणा वालों के परिवार बाल-बच्चे दिल्ली में नहीं रहते क्या? क्या हरियाणा के लोग अपने ही बच्चों के पानी में जहर मिला सकते हैं? हरियाणा का भेजा यही पानी दिल्ली में रहने वाला हर कोई पीता है. पिछले 11 साल से ये प्रधानमंत्री भी वही पानी पीता है. हरियाणा का भेजा यही पानी दिल्ली में रहने वाले हमारे सारे न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सभी पीते हैं.  क्या जजों को मारने के लिए जहर देंगे? क्या बोल रहे हो? क्या देश के न्ययााधीशों को मारने का षडयंत्र चल रहा है?

5 फरवरी को आप-दा जाएगी

पीएम मोदी ने कहा कि पांच फरवरी को आप-दा जाएगी और बीजेपी आएगी. पीएम ने दिल्ली के लोगों से अपील की कि मुझे एक मौका दीजिए. मैं अपने परिवार की तरह आपका ध्यान रखूंगा.

उन्होंने महाकुंभ के हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि मैं इस घटना से व्यथित हूं. मौनी अमावस्या की वजह से करोड़ों श्रद्धालु वहां पहुंचे थे. कुछ पुण्यात्माओं को खोना दुखद है. मेरी संवेदना मृतकों के परिजनों के साथ है. मैं इस मामले में उत्तर प्रदेश की सरकार के संपर्क में हूं. इस घटना की वजह से स्नान की प्रक्रिया को कुछ घंटों के लिए रोका गया लेकिन अब यह दोबारा शुरू हो गया है और अब सब ठीक है.

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति