प्रदेश के युवाओ पुलिस सब इंस्पेक्टर बनने के लिए 3 चरणों की परीक्षा से गुजरना होगा, निकली है ढेरों भर्तियां

भोपाल
 मध्य प्रदेश में बीते साल साल बाद गृह विभाग ने सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, लेकिन नियमों में किए बदलाव के कारण उम्मीदवार परेशान हैं. दरअसल, पहले सब इंस्पेक्टर की चयन परीक्षा 2 चरणों में होती थी. इसमें इंटरव्यू को शामिल नहीं किया जा जाता था, लेकिन अब पुलिस सब इंस्पेक्टर बनने के निए अभ्यर्थियों को 3 चरणों की परीक्षा से गुजरना होगा.

500 गैर तकनीकी और तकनीकी पदों पर भर्ती

"एमपी एसआई परीक्षा में पहले साक्षात्कार नहीं लिया जाता था, लेकिन अब लिखित परीक्षा, पीपीटी और साक्षात्कार के अंक जोड़कर प्रावीण्य सूची तैयार की जाएगी. राज्य शासन ने भर्ती नियमों के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. इसके साथ ही प्रदेश में पुलिस उप निरीक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है." कर्मचारी चयन मंडल के अधिकारियों ने बताया कि एमपी एसआई (MPSI) के लिए भर्ती कैलेंडर जारी किया जा चुका है. अब 2025 में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इसमें तकनीकी और गैर तकनीकी मिलाकर लगभग 500 पदों पर भर्ती की तैयारी है.

बदल गया एमपी एसआई का सिलेबस

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के डायरेक्टर साकेत मालवीय ने बताया कि "परीक्षा का पाठ्यक्रम भी बदला गया है. लिखित परीक्षा में पुलिस के सामने नई चुनौतियां जैसे साइबर अपराध, संचार तकनीक के साथ आने वाली चुनौतियां, इंटरनेट मीडिया, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जीआइएस, जीपीएस आदि के बारे में भी प्रश्न पूछे जाएंगे. इसके अतिरिक्त लोकतंत्र और पुलिस, गरीबी और भूख, संगठित अपराध और आतंकवाद से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे."

सब इंस्पेक्टर की इस प्रकार होगी परीक्षा

पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी. इसमें 100 अंकों के 100 वास्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे. इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी. वहीं द्वितीय चरण में लिखित परीक्षा होगी. इसमें दो प्रश्नपत्र होंगे. प्रत्येक प्रश्नपत्र में 150-150 अंकों के दो खंड होंगे. यानि कुल 4 खंडों के लिए 600 अंक निर्धारित किया गया है. ये सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे. इसमें माइनस मार्किग भी होगी. इसमें चयनित 10 प्रतिशत उम्मीदवारों को द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन होगा, जिसे 100 अंक होंगे. शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद उम्मीदवारों का इंटव्यू लिया जाएगा.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति