छत्तीसगढ़-नारायणपुर के जंगल में घेराबंदी कर 3 नक्सली गिरफ्तार

नारायणपुर.

पुलिस को सर्च अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है. कोडिलयार जंगल में IED विस्फोट और फायरिंग की घटना में शामिल रहे तीन नक्सलियों को जंगल में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है. ये सभी नक्सली संगठन में सक्रिय सहयोगी के रूप में कार्यरत थे. यह मामला कोहकामेटा थाना क्षेत्र का है.

गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के खिलाफ थाना कोहकामेटा में 191(2), 191(3), 190, 61(2), 111(2)(ख), 103 बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. ज्ञात हो कि थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत 17 अक्टूबर 2024 को डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी, बीएसएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर ग्राम धुरबेड़ा, गुमरका, कोडलियार और आसपास क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर रवाना हुए थे. इस दौरान कोडलियार जंगल पहाड़ में सर्चिग के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने और हथियार लुटने के नीयत से फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया गया. गिरफ्तार माओवादी-आयतु राम उसेण्डी, धोबा वड़दा और धोबा राम घटना में शामिल रहे. घटना में आईटीबीपी के आर. पवार अमर शमराव एवं आर. के.के. राजेश शहीद हुए थे. वहीं आर. 693 अनिल कुंजाम व बस्तर फॉईटर आर. 1058 अरविंद सर्पे घायल थे.

गिरफ्तार आरोपी –
01. आयतु राम उसेण्डी पिता मालू उसेण्डी उम्र 28 वर्ष, जाति माड़िया ग्राम कोडलियार (मीचिंगपारा) थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर (छ.ग.).
02. धोबा वड़दा पिता बोडगा वड़दा उम्र 28 वर्ष, ग्राम कोडलियार (मीचिंगपारा) थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर (छ.ग.).
03. धोबा वड़दा पिता गोरे वड़दा उम्र 27 वर्ष, ग्राम कोडलियार (मीचिंगपारा) थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर (छ.ग.).

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति