कांग्रेस की नई टीम में अरुण यादव, जयवर्धन सिंह, प्रियव्रत सिंह, प्रवीण पाठक, ओमकार सिंह मरकाम और कमलेश्वर पटेल शामिल हो सकते

भोपाल
 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) नई टीम बनाने की तैयारी कर रही है। इसमें मध्य प्रदेश के भी कुछ नेताओं को स्थान मिल सकता है। महिलाओं और अल्पसंख्यक वर्ग से भी कुछ नेताओं को केंद्रीय स्तर पर जिम्मेदारी दी जा सकती है।

दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय नए भवन में शिफ्ट होने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नई टीम बनाने की तैयारी चल रही है। इसमें मध्य प्रदेश के भी कुछ नेताओं को स्थान मिल सकता है। सबसे ऊपर अरुण यादव का नाम है।

लंबे समय से कोई यादव चेहरा नहीं

कांग्रेस के पास लंबे समय से कोई यादव चेहरा नहीं है। पहले उत्तर प्रदेश के बलराम सिंह यादव और चंद्रजीत सिंह यादव जैसे नेता कांग्रेस के बड़ा चेहरा हुआ करते थे। बलराम सिंह यादव को मैदानी और जनाधार वाला नेता माना जाता था तो चंद्रजीत सिंह यादव की गिनती बौद्धिक नेताओं में होती थी।

केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं

इस रिक्त स्थान को भरने के लिए कांग्रेस ने कई प्रयास किए। रामनरेश यादव को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया लेकिन परिणाम नहीं मिला। अरुण यादव कांग्रेस में पहले सचिव रह चुके हैं। सपाध्यक्ष अखिलेश यादव के भी करीबी मित्रों में हैं, केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं।

जयवर्धन सिंह भी हो सकते हैं शामिल

यही वजह है कि अरुण यादव को केंद्रीय टीम में शामिल किए जाने पर संगठन विचार कर रहा है। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को भी एआईसीसी में शामिल किया जा सकता है।

कांग्रेस की नई पीढ़ी में जयवर्धन को दमदार और आकर्षक चेहरा माना जाता है। उनकी विनम्रता का मामला हो या चुनावी रणनीति, दोनों में कुशलता के कारण ही कांग्रेस ने श्योपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव जीता।

प्रियव्रत सिंह दिल्ली चुनाव में वाररूम के प्रभारी

फिलहाल पार्टी ने उन्हें ग्वालियर संभाग में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुकाबला करने की जिम्मेदारी सौंप रखी है। पार्टी सूत्रों का मानना है कि जयवर्धन को भी केंद्रीय टीम में शामिल किया जा सकता है। पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह फिलहाल दिल्ली विधानसभा चुनाव में वाररूम के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

उनको भी पार्टी एआईसीसी में रख सकती है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि एआईसीसी में इस बार अनुभवियों के साथ युवओं की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। ग्वालियर से पूर्व विधायक रहे प्रवीण पाठक को कांग्रेस ने अखिल भारतीय स्तर पर न्याय आधारित टिकट वितरण व्यवस्था का प्रभारी बनाया था।

प्रवीण पाठक भी हो सकते हैं टीम में

ओडिशा के चुनाव में पाठक ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली थी। संगठन में चर्चाएं हैं कि प्रवीण पाठक को भी केंद्रीय टीम में रखा जा सकता है। सामान्य वर्ग से प्रियव्रत सिंह, एसटी वर्ग से ओमकार सिंह मरकाम और ओबीसी से कमलेश्वर पटेल की भी वापसी हो सकती है।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति