मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ केजरीवाल ने खोला मोर्चा, कहा- चुनाव लड़ लें, जेल जाने की भी आशंका

नई दिल्ली
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। चुनाव आयोग से मिले दूसरे नोटिस पर बिफरे अरविंद केजरीवाल ने राजीव कुमार पर पक्षपात का आरोप जड़ दिया। उन्होंने कह दिया कि राजीव कुमार रिटायरमेंट के बाद नौकरी चाहते हैं। वह चाहें तो खुद एक सीट से चुनाव लड़ लें। केजरीवाल ने आशंका जताई कि उन्हें दो दिन बाद जेल में डाला जा सकता है।

'आप' सुप्रीमो ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'यमुना में जहर' के अपने दावे को लेकर सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन का इस्तेमाल होता है और अमोनिया के साथ मिश्रण से पानी जहरीला हो सकता है। उन्होंने अमोनिया और क्लोरिन मिश्रित पानी की बोतलें मीडिया को दिखाते हुए कहा कि वह इन्हें गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भेज रहे हैं, वे इसे पीकर दिखाएं। केजरीवाल ने यह भी कहा कि उनकी ओर से यह मुद्दा उठाए जाने के बाद अब अमोनिया का स्तर यमुना में कम कर दिया गया है।

चुनाव आयोग से मिले नोटिस को लेकर एक सवाल के जवाब में केजरीवाल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पर ही बिफर पड़े। केजरीवाल ने चुनाव आयोग के खिलाफ बेहत तीखे तेवर के साथ कहा कि दिल्ली में पैसे बंट रहे हैं, रोज चादरें बंट रही हैं यह चुनाव आयोग को दिखाई नहीं देता है। 'आप' प्रमुख ने कहा, 'चुनाव आयोग राजनीति कर रहा है, क्योंकि राजीव कुमार को रिटायरमेंट के बाद नौकरी चाहिए। मैं राजीव कुमार जी को कहना चाहता हं कि इतिहास उन्हें माफ नहीं करेगा। जितना कबाड़ा राजीव कुमार ने चुनाव आयोग का किया है, मुझे लगता नहीं कभी भारत के इतिहास में ऐसा हुआ।'

केजरीवाल ने खुद को जेल में डाले जाने की आशंका जाहिर करते हुए राजीव कुमार को किसी सीट से चुनाव लड़ लेने को कहा। अरविंद ने कहा, 'मुझे पता है ये दो दिन में मुझे जेल में डालेंगे, डाल दें मुझे जेल में। जिस तरह की भाषा चुनाव आयोग ने लिखी है, यह उनका काम नहीं है। अगर राजनीति करनी है राजीव कुमार लड़ लें दिल्ली की एक सीट से। खुलेआम दिल्ली में गुंडागर्दी मची है, खुले आम पैसे-चादरें बांटी जा रही हैं। इस किस्म का चुनाव इस देश की जनता ने कभी देखा नहीं था। मैं तीन बोतलें चुनाव आयोग को भी भेज दूंगा, वो पीकर दिखा दें हम मान जाएंगे कि हमने गलती की है।'

केजरीवाल की चुनाव आयोग को लेकर यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है जब आज ही नया नोटिस भेजकर उनसे 31 जनवरी सुबह 11 बजे तक 5 सवालों के जवाब सबूतों के साथ मांगे गए हैं। आयोग केजरीवाल के 14 पन्नों के जवाब से संतुष्ट नहीं है। केजरीवाल ने दावा किया था कि हरियाणा सरकार ने यमुना में जहर मिला दिया और इससे दिल्ली में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो सकती थी। भाजपा और हरियाणा सरकार की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने केजरीवाल से पूछा था कि उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति