BJP के मंत्रीनितेश राणे ने कहा- जब मातोश्री पर दावा करेगा वक्फ, तब समझेंगे ओवैसी के भाई उद्धव ठाकरे

मुंबई
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे को AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का भाई करार दिया है। साथ ही कहा है कि जब वक्फ मातोश्री पर दावा करेगा, तब वह समझेंगे। उन्होंने भारत में रोहिंग्या मुसलमानों और बांग्लादेशियों की मौजूदगी पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध प्रवासियों को भारत में रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

राणे ने दावा किया है कि भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक और रोहिंग्या सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी चिंता का विषय हैं और यह समाज का इस्लामीकरण किए जाने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि मंगल प्रभात लोढ़ा और किरीट सोमैया समेत भाजपा नेता मुंबई के हितों की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं।

राणे ने पत्रकारों से कहा, 'अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं का यहां रहना सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ा खतरा है। ये हमारे समाज का इस्लामीकरण किए जाने का एक प्रयास है। पिछली घटनाओं से पता चलता है कि यह मुंबई और देश के लिए एक गंभीर खतरा है।' मंत्री ने कहा कि अवैध प्रवासियों को भारत में रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए और उन्हें पाकिस्तान तथा बांग्लादेश में भेज देना चाहिए।

राणे ने शिवसेना (यूबीटी) की तुलना मुस्लिम लीग से की है। उन्होंने कहा, 'ठाकरे और ओवैसी भाई जैसे हो गए हैं। ठाकरे की शिवसेना मुस्लिम लीग की तरह है। जो भी लीग तय करती है, शिवसेना यूबीटी वही वही करती है। जब वक्फ बोर्ड मातोश्री पर दावा पेश करेगा, तब वह समझेंगे।' सिद्धिविनायक मंदिर में ‘ड्रेस कोड’ की आलोचना करने संबंधी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए राणे ने उन पर हिंदुत्व का विरोधी होने का आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया, 'सुले को हिंदुत्व से 'एलर्जी' है। उनकी प्रतिक्रिया अपेक्षित थी। क्या सुले ने कभी मुसलमानों द्वारा लोगों को कट्टरपंथी बनाने, मस्जिदों में ड्रेस कोड लागू करने, महिलाओं पर अत्याचार या हिंदू महिलाओं के जीवन को बर्बाद करने के बारे में कुछ कहा है? उनका पसंदीदा विषय हिंदुओं से नफरत करना है। सुले और महा विकास आघाडी (एमवीए) के दूसरे नेता ऐसे ही हैं।'

राणे ने 'ड्रेस कोड' के संबंध में सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट द्वारा लिए निर्णय की सराहना की, जहां छोटे और खुले कपड़े पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि दूसरे मंदिरों को भी ऐसा करना चाहिए।

  • admin

    Related Posts

    अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

    कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

    ‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

    गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति