सूर्यकुमार यादव को अपना फार्म हासिल करने के लिए विकेट पर टिककर खेलने की सलाह दी: वॉन

लंदन
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को अपना फार्म हासिल करने के लिए विकेट पर टिककर खेलने की सलाह दी है। वॉन ने कहा कि हर गेंद पर शॉट नहीं लगाया जा सकता और ये बात सूर्यकुमार को समझनी होगी। वान ने कहा कि उन्हें अपनी बल्लेबाजी में संतुलित रवैया अपनाना होगा। सूर्यकुमार इंग्लैंड के खिलाफ तीनों ही टी20 मैचों में रन नहीं बना पाये हैं। इसी को लेकर वॉन ने कहा कि सूर्यकुमार मैदान पर उतरते ही चौके, छक्के लगाने के प्रयास में लग जाते हैं जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है। इसलिए उन्हें शॉट लगाने से पहले क्रीज पर कुछ समय बिताना चाहिये।
सूर्यकुमार अब तक इस सीरीज में बल्लेबाजी के दौरान एक बार भी 20 रन तक नहीं बना पाये हैं। उसके आउट होने का मुख्य कारण गलत समय पर आक्रामक शॉट लगाना रहा है, या तो गेंद को पीछे की तरफ ले जाना या फिर हवा में गलत तरीके से मारना। वॉन ने कहा कि भारतीय टीम पावरप्ले में अधिक से अधिक रन बनाना चाहती है पर सूर्यकुमार को टीम में अपना पूरा योगदान देने के लिए अपनी भूमिका को बेहतर ढंग से निभाना चाहिये। वॉन ने कहा, लगातार कुछ मौकों पर वह काफी आसानी से आउट हो रहे हैं। जब आप कहते हैं कि हर समय आक्रामक रहें, तो इसका मतलब है कि सही गेंद का चयन करके आक्रामक होना चाहिये।
आप हर गेंद को बाउंड्री पर नहीं मार सकते पर इस युग के कुछ खिलाड़ियों में इतना कौशल और प्रतिभा है कि उन्हें लगता है कि वे ऐसा कर सकते हैं जबकि संभव नहीं है। उन्होंने कहा, भारत के वापस आने के लिए और मुझे भरोसा है कि वे ऐसा करेंगे। इसके लिए सूर्यकुमार को यह कहने की ज़रूरत होगी, ठीक है, मुझे बस 15 गेंदें खेलनी हैं, खुद को तैयार करना है, मैदान के आयामों को देखना है। उसके पास इतना खेल है कि वह हवा में बाउंड्री मारने के मोड में आ जाए, हम जानते हैं कि वह ऐसा कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की बल्लेबाजी इकाई ने पूरी सीरीज में एकजुट होकर नहीं खेला है उन्हें जिन मैचों में जीत मिली है वह सामूहिक प्रदर्शन की जगह पर व्यक्तिगत प्रतिभा के माध्यम से आई है।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति