ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 93 गेंदों पर 102 रनों की तूफानी पारी खेली

गाले
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 93 गेंदों पर 102 रनों की तूफानी पारी खेली। इंग्लिस ने अपना पहला टेस्ट शतक सिर्फ 90 गेंदों पर पूरा किया, जिससे यह क्रिकेट इतिहास में टेस्ट डेब्यू पर दूसरा सबसे तेज शतक बन गया। इससे पहले पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 2013 में मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 गेंदों पर शतक बनाया था।

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने शानदार अंदाज में गेंद को बैकफुट से पंच करके तीन रन के लिए अपना शतक पूरा किया। हालांकि वह कुछ ही देर बाद आउट हो गए, जब मेहमान टीम 600 के करीब पहुंच रही थी, तब लय बनाए रखने की कोशिश में उन्होंने कवर पर कैच दिया और 93 गेंदों पर 102 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त की।

29 वर्षीय यह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी में तीसरा शतक बनाने वाला खिलाड़ी बना। इससे पहले दिन में सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (232) ने स्टीव स्मिथ के 141 रन बनाने के बाद टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक लगाया। इंगलिस की इस उपलब्धि ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक दिलचस्प चलन को जोड़ा। डेब्यू टेस्ट पर शतक बनाने वाले पिछले तीन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सभी पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया से थे जिसमें 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एडम वोजेस, 2011 में श्रीलंका के खिलाफ शॉन मार्श और 2009 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मार्कस नॉर्थ।

डेब्यू पर सबसे तेज टेस्ट शतक :
शिखर धवन (भारत) – 85 गेंद बनाम ऑस्ट्रेलिया (2013)
जोश इंगलिस (ऑस्ट्रेलिया) – 90 गेंद बनाम श्रीलंका (2025)
ड्वेन स्मिथ (वेस्टइंडीज) – 93 गेंद बनाम दक्षिण अफ्रीका (2004)

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति