भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने कहा- पंजाब की गाड़ी में ‘आप’ से जुड़ी सामग्री मिलने पर आप नेता अब खुद को बचाने के झूठ बोल रहे

नई दिल्ली
दिल्ली में पंजाब के नंबर वाली गाड़ी पकड़ने और उसमें आम आदमी पार्टी से संबंधित सामग्रियों के मिलने को लेकर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने आप पर निशाना साधा। उन्होंने कहा आप नेता अब खुद को बचाने के झूठ बोल रहे हैं।

पकड़ी गई गाड़ी आर्मी के रिटायर्ड अफसर के नाम पर रजिस्टर होने के 'आप' के दावों को भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने झूठा बताया। उन्होंने मीडिया से कहा, कि पंजाब भवन के सामने पंजाब के नंबर प्लेट वाली गाड़ी पकड़ी गई है। गाड़ी पर पंजाब सरकार लिखा हुआ है। गाड़ी में पैसा, शराब की बोतलें और आम आदमी पार्टी से जुड़ी सामग्री मिली है। लेकिन वो अपने आप को बचाने के लिए कुछ तो झूठ बोलेंगे ही। आप नेता संजय सिंह की पुरानी आदत है कि जब वो पकड़े जाते हैं, तब झूठ बोलते हैं।

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी के अरविंद केजरीवाल पर आरोप कि वो दिल्लीवासियों को नल से जल नहीं दे पाए, यमुना नदी साफ नहीं कर पाए और अब लोगों से माफी मांग रहे हैं। अगर जनता उनको वोट देगी, तो दिल्ली में एक बार फिर विकास नहीं हो पाएगा। इस पर प्रवेश वर्मा ने कहा कि यमुना दिल्ली की लाइफलाइन है और अरविंद केजरीवाल इस पर पूरी तरीके से फेल हो गए। उन्होंने लोगों से वादा किया था कि अगर वो यमुना की सफाई नहीं कर पाए, तो वोट मत देना। ऐसे में दिल्ली की जनता को उन्हें वोट नहीं देना चाहिए।

नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के सामने कांग्रेस के संदीप दीक्षित मैदान में हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने यहां से प्रवेश वर्मा को टिकट दिया है। तीनों ही जीत का दावा कर रहे हैं और जानकार मुकाबले को त्रिकोणीय बता रहे हैं। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान है।

  • admin

    Related Posts

    अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

    कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

    ‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

    गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति