राउत बोले – उद्धव की पार्टी से गठबंधन चाहते हैं BJP के नेता, CM ने दिया जवाब

मुंबई

शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत के तेवर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लेकर एकदम नर्म हो गए हैं. उनके एक बयान से महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (MVA) में हलचल तेज हो गई है, BJP के साथ गठबंधन को लेकर कई बातें कही हैं. राउत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई लोग शिवसेना (UBT) के साथ गठबंधन करना चाहते हैं.

दरअसल, हाल ही में BJP नेता चंद्रकांत पाटिल और  शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे के बीच एक शादी समारोह में मुलाकात हुई. संजय राउत का बयान इस मुलाकात के बाद ही आया है. राउत ने कहा,'चंद्रकांत पाटिल हमारे मित्र हैं. वह हमेशा से भाजपा-शिवसेना गठबंधन के समर्थक रहे हैं. अब BJP में बहुत से बाहरी लोग आ गए हैं, जिन्हें हमारे (BJP-शिवसेना) 25 साल पुराने गठबंधन के महत्व के बारे में नहीं पता है. ऐसे लोगों का बीजेपी या हिंदुत्व से कोई संबंध नहीं है.'

हमारा हक एकनाथ शिंदे को दे दिया

संजय राउत ने कहा,'चंद्रकांत पाटिल की भावनाएं (BJP-शिवसेना गठबंधन) भाजपा में कई अन्य लोगों की भी भावनाएं हैं. मैं उनके विचारों की सराहना करता हूं. हम MVA में गए इसका कारण बीजेपी के कुछ लोग थे. हमारी असली शिवसेना छोड़कर जो नई 'डुप्लिकेट शिवसेना' बनी है, उसे बीजेपी ने पूरा समर्थन दिया है. जो हमारा हक था, उसे एकनाथ शिंदे को दे दिया गया.'

लगातार चल रही है बातचीत: राउत

बीजेपी और शिवसेना (UBT) के संभावित गंठबंधन को लेकर जब संजय राउत से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बीजेपी में कई ऐसे लोग हैं, जो चंद्रकांत पाटिल की तरह सोचते हैं. हम इस पर लगातार चर्चा कर रहे हैं. लेकिन इस समय हम 'वेट एंड वॉच' की नीति पर हैं. हालांकि, हमें पहले से पता है कि आगे क्या होने वाला है. मुझे संदेह है कि एकनाथ शिंदे कितने समय तक भाजपा के साथ रह पाएंगे. वह केवल सत्ता और पैसे के बल पर टिके हुए हैं.'

'दोनों दलों को देखना चाहते हैं साथ'

 रिपोर्ट के मुताबिक संजय राउत ने गठबंधन को लेकर शिवसेना के नेताओं की इच्छा के बारे में बात की. राउत ने कहा,'हमारे बीच गठबंधन को लेकर कोई आधिकारिक बात नहीं हुई है. लेकिन बीजेपी के कई नेता दोनों दलों को साथ देखना चाहते हैं. चंद्रकांत पाटिल की भावनाएं पार्टी के कई लोगों की भावनाओं से मिलती जुलती हैं. क्योंकि हमने उनके (BJP) के साथ 25 साल तक अच्छे से काम किया है'

उद्धव ठाकरे ही लेंगे अंतिम फैसला

रिपोर्ट के मुताबिक विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने कहा कि यह भाजपा और शिवसेना में कई लोगों का मानना ​​है कि दोनों पार्टियों को एक साथ रहना चाहिए. क्योंकि यह एक स्वाभाविक गठबंधन है. हालांकि, उन्होंने कहा है कि इस पर कोई भी फैसला उद्धव ठाकरे ही लेंगे.

मारोह में शामिल लोगों ने बताया कि नार्वेकर ने पाटिल से मजाक में कहा, 'यह अच्छा है कि पत्रकार यहां नहीं हैं… अन्यथा, वे कहेंगे कि गठबंधन की बातचीत चल रही है।' पाटिल ने चुटकी लेते हुए कहा, 'यह एक स्वर्णिम क्षण होगा।' राउत ने कहा, 'पाटिल भाजपा की पुरानी पीढ़ी से हैं जो शिवसेना-भाजपा संबंधों के महत्व को समझते हैं। यह 25 वर्षों तक अच्छी तरह से काम करता रहा।'

इस कार्यक्रम में सत्तारूढ़ महायुति के नेता भी शामिल हुए (जिसमें भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की पार्टी राकांपा शामिल है) तथा फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, शिवाजी साटम और सचिन खेडेकर सहित मनोरंजन उद्योग के लोग भी शामिल हुए।

राउत ने कहा कि भाजपा में कई लोग पाटिल की 'स्वर्णिम क्षण' वाली भावनाओं को साझा करते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे संदेह है कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना कितने समय तक भाजपा के साथ रहेगी। हम इंतजार करो और देखो की स्थिति में हैं।'

यह पूछे जाने पर कि क्या शिवसेना (उबाठा) के नेता भी भाजपा के साथ गठबंधन करने की यही भावना रखते हैं, राउत ने कहा, 'हो सकता है। हम भाजपा के कुछ नेताओं की वजह से एमवीए के साथ गए। आपने हमारी पार्टी को विभाजित कर दिया और एकनाथ शिंदे को वह दे दिया जिसकी हम मांग कर रहे थे।' उन्होंने कहा, 'हमने पहले भी कई बार इस तरह की चर्चा की है। हालांकि शिवसेना (UBT) में अभी तक ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई है।'
क्या बोले फडणवीस

दिल्ली में पत्रकारों के एक सवाल पर फडणवीस ने कहा कि सामान्य बैठकों को राजनीतिक रूप से नहीं देखा जाना चाहिए। राउत के दावों को खारिज करते हुए फडणवीस ने कहा, 'किसी को भी इतना भोला नहीं होना चाहिए… लोग प्रीतिभोज में मिलें और गठबंधन बन जाए या दल करीब आ जाएं।'

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति