नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने केजरीवाल की शिक्षा पर ही उठा दिए सवाल

नई दिल्ली
नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने आज अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोलते हुए उनकी शैक्षणिक योग्यता पर ही सवाल उठा दिए। दिल्ली चुनाव प्रचार के लिए निकले संदीप दीक्षित ने यमुना में जहर वाले मुद्दे पर केजरीवाल को खूब घेरा। कांग्रेस नेता ने कहा कि मुझे तो समझ में नहीं आता कि केजरीवाल ने आईआईटी में पढ़ाई क्या की है। इंजीनियर होने के बाद भी वो ऐसी बेतुकी बातें करते हैं। शीला दीक्षित के सुपुत्र ने कहा कि कहीं अरविंद केजरीवाल इधर-उधर नकल करके पास हो गए थे क्या? आज दोपहर 3 बजे संदीप दीक्षित ने केजरीवाल को आमने-सामने बहस करने की खुली चुनौती दी है। संदीप दीक्षित ने कहा कि आज साफ हो जाएगा कि आम आदमी पार्टी सच बोल रही है या कांग्रेस सही है।

केजरीवाल के ऐजुकेशन पर ही उठा दिए सवाल
संदीप दीक्षित ने मीडिया से आज यमुना में जहर मिलाने वाले आरोप पर अरविंद केजरीवाल पर खूब निशाना साधा। नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार संदीप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कभी-कभी मुझे समझ में नहीं आता कि अरविंद केजरीवाल ने आईआईटी में क्या पढ़ाई की। इंजीनियर होने के नाते वह ऐसी बेतुकी बातें कह रहे हैं, ये तो कक्षा 5 या 6 का छात्र भी नहीं कहेगा। उन्होंने क्या किया था? मुझे लगता है कि उन्होंने धोखा देकर अपनी परीक्षा उत्तीर्ण की। मैं उन्हें अपनी इंजीनियरिंग की किताबों को पढ़ने का सुझाव दूंगा,पता चल जाएगा कि वह कितना झूठ बोलते हैं।

3 बजे दी है बहस की खुली चुनौती
संदीप दीक्षित ने गुरुवार को ही दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को खुली चुनौती देते हुए आज दोपहर 3 बजे बहस में शामिल होने को कहा था। संदीप दीक्षित ने उसी का जिक्र करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मैंने बहुत काम किया है। मैंने सिर्फ इतना कहा है कि आप जो कुछ भी कहें,उसे रिकॉर्ड के साथ कहें। आज दोपहर 3 बजे यह साफ हो जाएगा कि कांग्रेस या आप सच बोल रही है। भाजपा और आप दोनों वोट पाने के लिए नकदी बांट रहे हैं,मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वे राजनीति में हैं या बाजार में?

  • admin

    Related Posts

    अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

    कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

    ‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

    गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति