छत्तीसगढ़-जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के फोन नहीं उठाने पर पार्सल बॉय ने मारा पत्थर

जगदलपुर.

मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में ऑर्डर छोड़ने आये डिलीवरी बॉय ने डॉक्टर के द्वारा फोन न उठाने पर गुस्से में आकर ऑर्डर को कैंसिल कर दिया। पूछने पर डिलीवरी बॉय ने डॉक्टर से बदतमीजी करते हुए उसे पत्थर मार घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस आरोपी डिलीवरी बॉय को पकड़कर अपने साथ ले गई।

मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि मेकाज के डॉक्टर के द्वारा किसी सामान का ऑर्डर दिया गया थाष। शुक्रवार की शाम को डिलीवरी बॉय भोला सिंह साहू (30) डॉक्टर के ऑर्डर को लेकर मेकाज पहुंचा, जहां उसने डॉक्टर को फोन लगाया। डॉक्टर वार्ड में व्यस्त होने के कारण डिलीवरी बॉय भोला का फोन रिसीव नहीं कर पाए। तीन से चार बार फोन नहीं उठाने पर डिलीवरी बॉय ने बिना डॉक्टर के आदेश के ऑर्डर को कैंसिल कर दिया। जब डॉक्टर ने उसे फोन लगाया तो उसने डॉक्टर से बदतमीजी करते हुए गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। डॉक्टर ने जब डिलीवरी बॉय के पास आकर उससे ऑर्डर कैंसिल करने का कारण पूछा तो उसने फोन न उठाने की बात कही। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर डिलीवरी बॉय भोला ने पास में पड़े पत्थर से डॉक्टर के सिर पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद डॉक्टरों और डिलीवरी बॉय के बीच काफी विवाद हुआ। कुछ लोगों ने घटना की जानकारी परपा थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी डिलीवरी बॉय अपने साथ ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

admin

Related Posts

रायपुर में IND-NZ टी-20 मैच, भीड़ से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट और पार्किंग तय किए

रायपुर  भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच को लेकर…

मध्यप्रदेश के 8 जिलों में बारिश की चेतावनी, ग्वालियर-चंबल में मावठा, फिर होगी सर्दी की लहर

भोपाल  मध्य प्रदेश (MP Weather Today) में पहाड़ी राज्यों के कारण ठंड फिर लौट आई है. प्रदेश में शुक्रवार (23 जनवरी) को ग्वालियर संग 8 से ज्यादा जिलों में बारिश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

2026 में शादियों का रुका सिलसिला, 25 जुलाई से 20 नवंबर तक नहीं होंगे विवाह, फरवरी में सबसे ज्यादा मुहूर्त

2026 में शादियों का रुका सिलसिला, 25 जुलाई से 20 नवंबर तक नहीं होंगे विवाह, फरवरी में सबसे ज्यादा मुहूर्त

होली और वसंत पंचमी के त्योहार का रंगों से है गहरा नाता

होली और वसंत पंचमी के त्योहार का रंगों से है गहरा नाता

राशिफल (23 जनवरी 2026): ग्रहों की स्थिति में बदलाव, जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा

राशिफल (23 जनवरी 2026): ग्रहों की स्थिति में बदलाव, जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा

कल होगा माघ मेले का बसंत पंचमी स्नान, कब से शुरू होगी आस्था की डुबकी?

कल होगा माघ मेले का बसंत पंचमी स्नान, कब से शुरू होगी आस्था की डुबकी?

बसंत पंचमी पर संशय खत्म: सरस्वती पूजा 23 को या 24 जनवरी? जानें सही तिथि, मुहूर्त और उपाय

बसंत पंचमी पर संशय खत्म: सरस्वती पूजा 23 को या 24 जनवरी? जानें सही तिथि, मुहूर्त और उपाय

22 जनवरी 2026 का राशिफल: ग्रहों की स्थिति में बदलाव, क्या कहता है आपके सितारों का हाल

22 जनवरी 2026 का राशिफल: ग्रहों की स्थिति में बदलाव, क्या कहता है आपके सितारों का हाल