छत्तीसगढ़-जगदलपुर और जशपुर में शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक

जगदलपुर/जशपुर।

छत्तीसगढ़ में शिक्षक अपने पद की गरिमा को भूल कर नशे की हालत में विद्या के मंदिर पहुंच रहे हैं. जहां शिक्षकों का कर्तव्य होता है कि वे स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहकर सफल इंसान बनना सिखाएं. लेकिन कुछ स्कूलों में शिक्षक ही बच्चों के भविष्य के साथ खेलने में लगे हैं. आज प्रदेश के 2 जिलों से  शराबी शिक्षकों की वीडियो सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.

जगदलपुर जिले के बकावंड ब्लॉक स्थित डोडरेपाल हाई स्कूल में प्रधान अध्यापक केशव ठाकुर शराब के नशे में स्कूल पहुंचा. वह कक्षा 8वीं में गणित विषय पढ़ाता है. नशे की हालात में स्कूल पहुंचने पर छात्रों ने इस बात का पुरजोर विरोध किया. वहीं इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया है. वहीं जशपुर जिले में कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत भड़ंगाटोली स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में भी एक शिक्षक पर हमेशा शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचने के आरोप हैं. हाल ही में वह नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा औऱ मदमस्त होकर स्कूल के अंदर गाना गाते नजर आया. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति