10 साल प्यार, संघर्ष और जादू से भरे रहे : सान्या मल्होत्रा

मुंबई,

 मुंबई के प्रतिष्ठित काला घोड़ा आर्ट फेस्टिवल में अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने अपनी नई फिल्म मिसेज का ट्रेलर रिलीज किया। इसी के साथ सान्या ने बॉलीवुड में उनके 10 वर्षों के असाधारण सफर का जश्न भी था। अपनी भावनाएं साझा करते हुए सान्या ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “10 साल पहले, मैं अपने नए रूममेट्स और पड़ोसियों के साथ पहली बार काला घोड़ा आर्ट फेस्टिवल में गई थी। तब मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मैं यहां अपनी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करूंगी। ये 10 साल प्यार, संघर्ष और जादू से भरे रहे। सपने देखो और उन्हें जीने की हिम्मत रखो।” फिल्म मिसेज 7 फरवरी, 2025 को ज़ी5 पर रिलीज़ होगी।

यह कहानी एक साधारण महिला की असाधारण यात्रा को दर्शाती है, जो अपनी घरेलू जिम्मेदारियों के साथ संतुलन बनाते हुए डांसर बनने के अपने सपने को पूरा करने का प्रयास करती है। यह फिल्म सान्या की खुद की कहानी से प्रेरित लगती है, जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की और सफलता की पारंपरिक परिभाषाओं को चुनौती दी। काला घोड़ा आर्ट फेस्टिवल में मिसेज के ट्रेलर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। सान्या ने ट्रेलर को मिले प्यार के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मैं इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं और इसे दर्शकों के साथ साझा करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह संघर्ष, जुनून और सपनों की ताकत की कहानी है।

फिल्म मिसेज के अलावा, सान्या की आगामी प्रोजेक्ट्स भी चर्चा में हैं। उनका हाल ही में रिलीज़ हुआ म्यूजिक वीडियो आंखे पहले ही ट्रेंड कर रहा है। इसके साथ ही, वह धर्मा प्रोडक्शंस की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आएंगी। इसके अलावा, वह अनुराग कश्यप के साथ एक नई परियोजना पर भी काम कर रही हैं। सान्या मल्होत्रा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2016 में आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल से की थी। उसके बाद उन्होंने बधाई हो, पटाखा और मीनाक्षी सुंदरेश्वर जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता। अब मिसेज के जरिए वह एक और प्रेरणादायक कहानी दर्शकों के सामने लेकर आ रही हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति