एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को तलाक के बाद फिर से मिल गया प्यार

मुंबई

सामंथा रुथ प्रभु इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं। खूबसूरत सामंथा ने अपनी एक्टिंग और सुंदरता से फैंस का दिल लगातार जीता है। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा सामंथा की पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही। सामंथा की पहली शादी नागा चैतन्य से हुई थी। बाद में दोनों अलग हो गए और अब चैतन्य ने शोभिता धूलिपाला से शादी कर ली है। खैर, पिछले कुछ महीनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि सामंथा को राज निदिमोरु की बाहों में फिर से प्यार मिल गया है।

हाल ही में, सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टा पर वर्ल्ड पिकलबॉल लीग मैच की तस्वीरें शेयर कीं। बता दें कि सामंथा पिकलबॉल टीम चेन्नई सुपर चैंप्स की मालकिन हैं। फोटोज में, सैम जर्सी पहने हुए ग्लैमरस लग रही थीं, जबकि कुछ तस्वीरों में वह काला कोट पहने हुए देखी गईं। उनके साथ राज निदिमोरू की मौजूदगी ने ध्यान खींचा। एक तस्वीर में सामंथा को राज के साथ चलते हुए देखा गया, जबकि एक में वो एक्ट्रेस को देख रहे थे।

सामंथा रुथ प्रभु को फिर मिला प्यार?
जैसे ही सामंथा रुथ प्रभु ने राज निदिमोरु के साथ तस्वीरें शेयर कीं, ये वायरल हो गईं और नेटिज़न्स ने उस पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया। जहां कुछ लोगों ने सामंथा के लिए खुशी दिखाई, वहीं कुछ ने राज के साथ उनकी तस्वीरों को गलत बताया क्योंकि उनका उनकी पत्नी के साथ अभी तलाक नहीं हुआ है। लेकिन ये प्रोसेस में जरूर है। दूसरी ओर, कुछ लोगों ने शेयर किया कि राज और सामंथा केवल दोस्त हैं।

लोगों ने कहा- घर तोड़ने वाली
एक यूजर ने कमेंट किया- अगर वे डेटिंग कर रहे हैं, तो बता दें वह अभी भी शादीशुदा हैं तो उसने उसके साथ पोस्ट क्यों किया? एक यूजर ने लिखा- उसके लिए अच्छा है??? सच में??? तीसरे यूजर ने लिखा- तो कोई आपका घर तोड़ता है और आप दूसरे का घर तोड़ते हैं।

शरमा गई थीं सामंथा
लहरें की रिपोर्ट के अनुसार, गैलाटा इंडिया के साथ एक बातचीत के दौरान सामंथा रूथ प्रभु को कथित तौर पर राज निदिमोरू से एक ऑडियो टेक्स्ट मिला था। निदिमोरु 'सिटाडेल: हनी बनी' के डायरेक्टर हैं। जब राज ने ऑडियो में उनकी तारीफ की, तो सामंथा शर्म से लाल हो गईं। तभी से दोनों के रिश्ते को और हवा मिल गई।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति